Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. #Intolerance: रतन टाटा का बड़ा बयान, कहा भारत में गैर-बराबरी वाले वातावरण की समस्या

#Intolerance: रतन टाटा का बड़ा बयान, कहा भारत में गैर-बराबरी वाले वातावरण की समस्या

रतन टाटा ने कहा कि देश में असमानता के वातावरण की समस्या है। राजनीतिक कारणों के चलते भारतीय समाज में जाति, धर्म और सांप्रदायिक आधार पर खाइयां पैदा की गई हैं।

Dharmender Chaudhary Dharmender Chaudhary
Updated on: February 04, 2016 9:57 IST
#Intolerance: रतन टाटा का बड़ा बयान, कहा भारत में गैर-बराबरी वाले वातावरण की समस्या- India TV Paisa
#Intolerance: रतन टाटा का बड़ा बयान, कहा भारत में गैर-बराबरी वाले वातावरण की समस्या

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने कहा कि भारत में असमानता के अंतर्निहित वातावरण की समस्या है। राजनीतिक कारणों के चलते भारतीय समाज में जाति, धर्म और सांप्रदायिक आधार पर खाइयां पैदा की गई हैं। रतन टाटा का यह बयान देश में असहिष्णुता को लेकर जारी बहस के बीच आया है। उन्होंने टाटा ग्रुप के विभागीय प्रकाशन टाटा रिव्यू को एक साक्षात्कार में यह बात कही है। उन्होंने इस तरह की प्रवृत्ति के बारे में मशहूर उद्योगपति ने कहा, इससे कुछ लोगों को चुनावों में मदद मिल सकती है लेकिन वे देश में एकता का भाव लाने में मददगार नहीं है।

भारत समान अवसरों वाला, संगठित देश बने

टाटा ग्रुप के पूर्व प्रमुख टाटा इस समय टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी इच्छा है कि भारत समान अवसरों वाला, संगठित देश बने। उन्होंने कहा, अगर लोगों को उनकी पहचान और संपर्कों के बजाय उनकी वरीयता के आधार पर अध्ययन, काम और उन्नति का मौका मिलता है तो मुझे हमारे देश के लिए बहुत खुशी होगी। उन्होंने कहा, मैं जो कुछ कह रहा हूं उसमें धार्मिक मतभेद और असमानता के लिहाज से हम इस समय जिस दौर से गुजर रहे हैं, वह भी शामिल है।

रतन टाटा ने यहां किया निवेश

Ratan tata investments

tata1 IndiaTV Paisa

tata2 IndiaTV Paisa

tata3 IndiaTV Paisa

tata4 IndiaTV Paisa

tata5 IndiaTV Paisa

tata6 IndiaTV Paisa

tata7 IndiaTV Paisa

tata8 IndiaTV Paisa

tata9 IndiaTV Paisa

tata10 IndiaTV Paisa

tata11 IndiaTV Paisa

tata12 IndiaTV Paisa

tata13 IndiaTV Paisa

tata14 IndiaTV Paisa

tata15 IndiaTV Paisa

राजनीतिक कारणों से बांट दिया गया देश

टाटा ने कहा, राजनीतिक कारणों के चलते हमें देश में जाति, धर्म और सांप्रदायिक समूहों में बांट दिया गया है। अब हम भारतीय के बजाय मराठी हैं, पंजाबी हैं, तमिल हैं। जिस दिन हम सब भारतीय बन जाएंगे, तब देश मजबूत हो जाएगा। उन्होंने कहा,मुझे हमेशा लगता है कि भारत में असमानता का माहौल तो अंतर्निहित है। उन्होंने कहा- अगर मैं भारतीय के रूप में अपनी सबसे बड़ी इच्छा को संक्षेप में कहूं तो मैं अपने देश पर समान अवसरों वाले देश के रूप में गर्व करना चाहता हूं।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement