Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. G20: 2022 तक भारत में चार गुना बढ़ेगा रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन, घटेगी फ्यूल सब्सिडी

G20: 2022 तक भारत में चार गुना बढ़ेगा रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन, घटेगी फ्यूल सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक भारत की रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता को चौगुना करने और फोसि‍ल फ्यूल पर सब्सिडी घटाने का संकल्प लिया है।

Surbhi Jain Surbhi Jain
Updated on: November 16, 2015 12:20 IST
G20: 2022 तक भारत में चार गुना बढ़ेगा रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन, घटेगी फ्यूल सब्सिडी- India TV Paisa
G20: 2022 तक भारत में चार गुना बढ़ेगा रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन, घटेगी फ्यूल सब्सिडी

अंताल्या (तुर्की)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक भारत की रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन क्षमता को मौजूदा स्‍तर से गुना बढ़ाने का संकल्‍प लिया है। मोदी ने तुर्की में कहा कि 2022 तक रिन्युएबल एनर्जी उत्पादन की क्षमता 175 गीगावाट करने का लक्ष्य रखा है। मोदी ने घोषणा की कि भारत जल्‍द ही फॉसि‍ल फ्यूल पर सब्सिडी को न्‍यूनतम स्‍तर पर ले जाएगा। उन्होंने दुनिया की टॉप इकोनॉमी से 2020 तक प्रति वर्ष 100 अरब डॉलर का ग्रीन क्लाइमेट फंड सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही मोदी ने दुनिया के प्रमुख देशों से ऐसे सपोर्टिंग सिस्टम बनाने को कहा जो कि उन देशों पर केंद्रित हों जहां वृद्धि की अधिकतम संभावनाएं हैं।

रविवार को शुरू हुए जी20 समिट में विकास और जलवायु परिवर्तन विषय पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए मोदी ने यह मुद्दा उठाया और सात सूत्री सुझाव पेश किए जिनमें कार्बन क्रेडिट से ग्रीन क्रेडिट की ओर जाना और 2030 तक शहरों में आवागमन के साधनों सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों का हिस्सा बढा कर 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का सुझाव शामिल है।

G20 summit

indiatv-paisa-1IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-5IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-6IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-7IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-13IndiaTV Paisa

indiatv-paisa14IndiaTV Paisa

Indiatv-paisa15IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-18IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-17IndiaTV Paisa

indiatv-paisa-3IndiaTV Paisa

उन्होंने कहा, मैं प्रस्ताव करता हूं कि हम विचार करें कि कैसे जी20 मदद की ऐसी प्रणाली बना सकता है जो कि उन देशों पर केंद्रित हों जहां वृद्धि की अधिकतम संभावनाएं हैं, जो उनकी विशिष्ट बाधाओं को दूर कर सके तथा देशों की विशेष रणनीतियों के कार्यान्वयन को सुगम बनाए। मोदी ने कहा कि अमेरिका व चीन सहित दुनिया की 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के इस संगठन को बुनियादी ढांचा पर ध्यान देते रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ उर्जा व पर्यावरण अनुकूल बुनियादी ढांचे से विकास तथा जलवायु परिवर्तन, दोनों ही चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement