Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर विभाग ने 4,172 करोड़ की अघोषित आय का लगाया पता, 105 करोड़ रुपए के नए नोट पकड़े

आयकर विभाग ने 4,172 करोड़ की अघोषित आय का लगाया पता, 105 करोड़ रुपए के नए नोट पकड़े

नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ चलाए गए अभियान में आयकर विभाग ने 4,172 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। 105 करोड़ के नए नोट जब्त किए।

Abhishek Shrivastava Abhishek Shrivastava
Updated on: December 30, 2016 12:16 IST
आयकर विभाग ने 4,172 करोड़ की अघोषित आय का लगाया पता, 105 करोड़ रुपए के नए नोट पकड़े- India TV Paisa
आयकर विभाग ने 4,172 करोड़ की अघोषित आय का लगाया पता, 105 करोड़ रुपए के नए नोट पकड़े

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देशभर में कालेधन के खिलाफ चलाए गए अभियान में आयकर विभाग ने 4,172 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है और 105 करोड़ रुपए के नए नोट जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में iPhone का निर्माण शुरू करने के लिए Apple ने रखीं कुछ मांगें, अगले महीने अंतर मंत्रालयी समूह करेगा विचार

आयकर अधिकारियों ने मारे 983 छापे

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 500 और 1,000 रुपए के नोटों को बंद करने के बाद आयकर अधिकारियों ने कुल 983 छापेमारी, सर्वे तथा जांच अभियान चलाए। वहीं विभाग ने विभिन्न इकाइयों को कर चोरी तथा हवाला जैसे सौदों के लिए कुल 5,027 नोटिस जारी किए।

तस्‍वीरों में देखिए भारत के टॉप 5 क्रेडिट कार्ड्स

Credit Cards In India

1 (119)IndiaTV Paisa

2 (111)IndiaTV Paisa

3 (111)IndiaTV Paisa

4 (111)IndiaTV Paisa

5 (104)IndiaTV Paisa

6 (55)IndiaTV Paisa

549 करोड़ रुपए की नकदी और आभूषण किए जब्‍त

विभाग ने कहा कि इस अवधि में उसने 549 करोड़ रुपए की नकदी तथा आभूषण जब्त किए। वहीं 105 करोड़ रुपए के नए नोट पकड़े गए। इनमें से ज्यादातर 2,000 रुपएके नोट हैं। कुल नकदी और आभूषण में 458 करोड़ रुपए की नकदी थी। 28 दिसंबर तक विभाग ने 4,172 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता लगाया।

यह भी पढ़ें : Clarified: पुराने नोट रखने पर नहीं होगी जेल की सजा, न्‍यूनतम जुर्माना होगा 10,000 रुपए

CBI और ED को सौंपे 477 मामले

आयकर विभाग ने 477 मामले अन्य एजेंसियों जैसे CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजे हैं। ये एजेंसियां इन मामलों में वित्तीय अपराधों जैसे मनी लांन्ड्रिंग, आय से अधिक संपत्ति तथा भ्रष्टाचार की जांच करेंगी।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement