Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ठंड का मौसम अभी नहीं हुआ खत्म, मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

ठंड का मौसम अभी नहीं हुआ खत्म, मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की

24 फरवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में कुछएक जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य और पश्चिम भारत में कुछएक जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी है

Manoj Kumar Reported by: Manoj Kumar @kumarman145
Published on: February 22, 2018 16:55 IST
hailstorm warning - India TV Paisa
IMD issues rainfall and hailstorm warning

नई दिल्ली। पिछले 2-3 दिन से तापमान में जो बढ़ोतरी हुई है वह जल्दी ही खत्म हो सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने फिर से बारिश और बर्फबारी के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले हफ्ते 24 फरवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में कुछएक जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मध्य और पश्चिम भारत में कुछएक जगहों पर बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बरसात

मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 24 फरवरी को जम्मु-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछएक जगहों पर बरसात या बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।  

इन राज्यों में ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 24 फरवरी के दिन उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र का उत्तरी भाग, मराठवाड़ा और विदर्भ में कुछेक इलाकों में गर्ज के साथ ओले गिरने की चेतावनी है, कुछेक जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

बारिश से रबी फसलों पर पड़ सकता है असर

करीब 10 दिन पहले भी मध्य और पश्चिम भारत में कुछएक जगहों पर ओले गिरे थे जिससे खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछली बार की तरह इस बार नुकसान होने की आशंका कुछ कम है। पंजाब और हरियाणा में गेहूं की ज्यादा खेती है, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरसों और चने की ज्यादा फसल है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement