Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने GST को बताया ऐतिहासिक टैक्‍स सुधार, भारत के साथ बनाना चाहते हैं बराबरी का व्‍यापार संबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने GST को बताया ऐतिहासिक टैक्‍स सुधार, भारत के साथ बनाना चाहते हैं बराबरी का व्‍यापार संबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) की नई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसको भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा टैक्‍स सुधार बताया।

Manish Mishra Manish Mishra
Updated on: June 27, 2017 13:45 IST
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने GST को बताया ऐतिहासिक टैक्‍स सुधार, भारत के साथ बनाना चाहते हैं बराबरी का व्‍यापार संबंध- India TV Paisa
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने GST को बताया ऐतिहासिक टैक्‍स सुधार, भारत के साथ बनाना चाहते हैं बराबरी का व्‍यापार संबंध

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) की नई व्यवस्था की सराहना करते हुए इसको भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा टैक्‍स सुधार बताया और कहा कि वह भी अपने यहां नीतियों और कार्यक्रमों में सुधार करने में लगे हैं। भारत में GST एक जुलाई से लागू किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिल कर भारत और अमेरिका के बीच एक न्यायोचित एवं बराबरी का व्यापार संबंध बनाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अमेरिका से भारतीय बाजारों में किए जाने वाले निर्यात के रास्ते की बाधाएं खत्म किए जाने और आपसी व्यापार में अपने देश का व्यापार घाटा कम करने के उपायों की मांग भी की है। यह भी पढ़ें : मोबाइल फोन के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करना पड़ेगा महंगा, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

अमेरिका यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पहली शिखर बैठक के बाद व्‍हाइट हाउस के रोज गार्डेन में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि,

अपने दोनों देशों अमेरिका और भारत में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आर्थिक वृद्धि और दोनों के बीच एक ऐसा व्यापार संबंध बनाने के लिए आप के साथ मिल कर काम करना चाहता हूं, जो न्यायोचित और बराबरी पर आधारित हो।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय बाजार में अमेरिकी माल के प्रवेश की राह में कथित बाधाएं दूर किए जाने पर बल देते हुए कहा कि ऐसा करना और परस्पर व्यापार में अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना महत्वपूर्ण है। जुलाई से भारत में लागू की जाने वाली GST प्रणाली की प्रसंशा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके देश के इतिहास का सबसे बड़ा कर सुधार है। उन्होंने कहा, हम भी ऐसा ही कर रहे हैं। हम अपने नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। आपने (मोदी) बुनियादी ढांचे को सुधारने का बड़ा सपना संजो रखा है। आप सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भ्रष्ट्राचार हमेशा से ही एक गंभीर खतरा रहा है। GST से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें :अगले साल 1 जनवरी से शुरू हो सकता है वित्‍त वर्ष, आम बजट नवंबर में पेश करने की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक भारतीय एयरलाइन से अमेरिकी कंपनी को मिले 100 हवाई जहाजों की खरीद के ऑर्डर पर प्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने इसे अपनी तरह का सबसे बड़ा व्यावसायिक सौदा बताया और कहा कि इससे अमेरिका में रोजगार के हजारों नए अवसर उत्पन्न होंगे।

ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार भारत को ईंधन की आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने पर भी विचार कर रही है। तेजी से फैल रही भारत की अर्थव्यवस्था को इसकी जरूरत है। इसके तहत भारत को दीर्घावधि के अनुबंधों के आधार पर गैस की आपूर्ति किए जाने की बात है। इस समय इस पर चर्चा चल रही हैं और हम इस पर हस्ताक्षर जरूर करेंगे। हमारी कोशिश है कि दाम थोड़ा और अच्छा मिल जाए।

देखिए PM मोदी की अमेरिकी यात्रा की कुछ रोचक तस्‍वीरें

Modi in US

modi in us 5IndiaTV Paisa

modi in us 2IndiaTV Paisa

modi in us 6IndiaTV Paisa

modi in us 9IndiaTV Paisa

modi in us 7IndiaTV Paisa

modi in us 8IndiaTV Paisa

modi in us 1IndiaTV Paisa

modi in us 4IndiaTV Paisa

modi in us 3IndiaTV Paisa

modi in usIndiaTV Paisa

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement