Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 17,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी का शक, 50000 कंपनियों की सरकार ने शुरू की जांच

17,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी का शक, 50000 कंपनियों की सरकार ने शुरू की जांच

सरकार उन कंपनियों से जुड़े विभिन्न आंकड़ों की जानकारी जुटा रही है जिनका हाल में पंजीकरण रद्द किया गया है।

Manish Mishra Manish Mishra
Published on: November 23, 2017 16:39 IST
17,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी का शक, 50000 कंपनियों की सरकार ने शुरू की जांच- India TV Paisa
17,000 करोड़ रुपए की हेराफेरी का शक, 50000 कंपनियों की सरकार ने शुरू की जांच

नई दिल्ली सरकार उन कंपनियों से जुड़े विभिन्न आंकड़ों की जानकारी जुटा रही है जिनका हाल में पंजीकरण रद्द किया गया। कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री पी पी चौधरी ने यह जानकारी देते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसी करीब 50,000 इकाइयों के बैंक लेनदेन ब्योरे जुटाए गए हैं। कालेधन के खिलाफ कार्रवाई के चलते सरकार ने 2.24 लाख से अधिक कंपनियों का पंजीकरण रद्द कर दिया था। इसके साथ ही करीब तीन लाख निदेशकों पर इस तरह की कंपनियों में निदेशक बने रहने से रोक लगा दी गई।

चौधरी ने कहा कि बैंकों से जुटाए गए ब्योरे के अनुसार पंजीकरण रद्द वाली करीब 50,000 कंपनियों ने नोटबंदी के दौरान 17,000 करोड़ रुपए की राशि जमा की और निकाली। भारतीय लागत लेखा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि इन कंपनियों के बारे में ब्योरा जुटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियों की गैरकानूनी गतिविधियों का पता लगाने के लिए ‘आर्टिफिशल इंटेलिजेंस’ का इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकार ने पिछले साल नवंबर में 500 और 1,000 के नोट एक झटके में बंद कर दिए थे।

यह भी पढ़ें : 5 लाख रुपये तक की पेंशन पर मिल सकती है आयकर से छूट, सरकार के पास आया सुझाव, होगा विचार

यह भी पढ़ें : GST के बाद मोदी सरकार की डायरेक्‍ट टैक्‍स को बदलने की तैयारी, नया कानून बनाने के लिए गठित किया टास्‍क फोर्स

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement