Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना हुआ 600 रुपए सस्ता, आगे भी कीमतों में गिरावट की आशंका

सोना हुआ 600 रुपए सस्ता, आगे भी कीमतों में गिरावट की आशंका

कमजोर ग्लोबल संकेत और ज्वैलर्स की ओर से मांग में कमी के कारण दिल्ली में सोना 25,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया।

Shubham Shankdhar Shubham Shankdhar
Updated on: November 18, 2015 17:29 IST
सोना हुआ 600 रुपए सस्ता, आगे भी कीमतों में गिरावट की आशंका- India TV Paisa
सोना हुआ 600 रुपए सस्ता, आगे भी कीमतों में गिरावट की आशंका

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। कमजोर ग्लोबल संकेत और ज्वैलर्स की ओर से मांग में कमी के कारण दिल्ली में सोना 25,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 75 रुपए की गिरावट के साथ 25,625 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ, जो कि 4 महीने का निचला स्तर है। बीते एक हफ्ते के दौरान सोना 600 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। हालांकि चांदी स्थिरता के साथ 34,100 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बीते हफ्ते के दौरान चांदी में 800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

India-Tv-Paisa-Gold-Prices

ग्लोबल मार्केट में सोना 5 साल में सबसे सस्ता

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें 5 साल के निचले स्तर पर फिसल गई है। दरअसल अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों के कारण ब्याज दरों में जल्द बढ़ोत्तरी होना तय माना जा रहा है। इसके कारण प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यही कारण है की सोने में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 1064.55 डॉलर प्रति औंस पर फिसल गई, जो कि फरवरी 2010 के बाद का निचला स्तर है।

जारी रहेगी सोने की कीमतों में गिरावट

एएनजेड बैंक के एनालिस्ट विक्टर थिनप्रिया ने कहा कि डॉलर में मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की संभावना से सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मंगलवार को आए अच्छे अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस के डेटा से दरों में बढ़ोत्तरी की संभावना और बढ़ गई है। दरें बढ़ने की संभावना से डॉलर इंडेक्स 99.47 के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में तेजी से दूसरी करेंसी वाले खरीदार के लिए सोनो महंगा हो जाता है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement