Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक साल में पहली बार 400 अरब डॉलर से नीचे आया विदेशी मुद्रा भंडार, 81 करोड़ डॉलर की गिरावट

एक साल में पहली बार 400 अरब डॉलर से नीचे आया विदेशी मुद्रा भंडार, 81 करोड़ डॉलर की गिरावट

देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सितंबर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर कम होकर 399.282 अरब डॉलर पर आ गया।

India TV Paisa Desk Written by: India TV Paisa Desk
Published on: September 14, 2018 19:39 IST
Forex- India TV Paisa

Forex

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सितंबर को समाप्त सप्ताह में 81.95 करोड़ डॉलर कम होकर 399.282 अरब डॉलर पर आ गया। यह पिछले एक साल में पहला मौका है जब विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर से नीचे आया है। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आयी है। इससे संकेत मिलता है रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक डालर बेच रहा है।

इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.191 अरब डॉलर गिरा था। इस सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां 88.74 करोड़ डॉलर गिरकर 375.099 अरब डॉलर पर आ गयीं। कई सालों तक स्थिर रहने के बाद स्वर्ण भंडार 7.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.234 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से निकासी का विशेष अधिकार 15 लाख डॉलर कम होकर 1.476 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का भंडार भी 25 लाख डॉलर घटकर 2.474 अरब डॉलर पर आ गया।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement