Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी से सुस्‍त हुई इकॉनोमी, नौकरियों में भी आई भारी कमी : मनमोहन सिंह

नोटबंदी से सुस्‍त हुई इकॉनोमी, नौकरियों में भी आई भारी कमी : मनमोहन सिंह

नोटबंदी पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे न केवल इकॉनोमी की रफ्तार सुस्‍त हुई है बल्कि मंदी की स्थिति आने से नौकरियों में भी कमी आई है।

Manish Mishra Manish Mishra
Updated on: June 07, 2017 11:46 IST
नोटबंदी से सुस्‍त हुई इकॉनोमी, नौकरियों में भी आई भारी कमी : मनमोहन सिंह- India TV Paisa
नोटबंदी से सुस्‍त हुई इकॉनोमी, नौकरियों में भी आई भारी कमी : मनमोहन सिंह

नई दिल्‍ली। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने अपना नजरिया रखते हुए कहा कि नोटबंदी से न केवल इकॉनोमी की रफ्तार सुस्‍त हुई है बल्कि बहुत से सेक्‍टर्स में मंदी की स्थिति आने से नौकरियों में भी कमी आई है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि प्राइवेट सेक्टर में निवेश में बहुत कमी आई है और इकॉनोमी केवल खर्च के एक इंजन पर चल रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इकनॉमिक ऐक्टिविटी को वास्तविक तरीके से मापने वाली ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में भी बड़ी गिरावट आई है। इंडस्ट्री की GVA ग्रोथ मार्च 2016 में 10.7 फीसदी थी, जो मार्च 2017 में गिरकर केवल 3.8 फीसदी रह गई।

यह भी पढ़ें : FIPB खत्‍म किए जाने के बाद मंत्रालयों को 60 दिन के भीतर लेना होगा FDI प्रस्‍तावों पर निर्णय : वित्‍त मंत्रालय

मनमोहन सिंह का कहना था कि चौथी तिमाही और 2016-17 के पूरे वर्ष के लिए GDP आंकड़े हाल ही में जारी किए गए हैं। देश की इकॉनोमिक ग्रोथ में बड़ी कमी आई है और इसका बड़ा कारण नोटबंदी रहा है। सिंह ने कहा कि इसका सबसे बुरा असर नौकरियों पर हुआ है। उन्‍होंने कहा कि देश के युवाओं के लिए नौकरी पाना बहुत मुश्किल हो गया है। देश में बड़ी संख्या में रोजगार देने वाली कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री कमजोर हुई है। इससे लाखों नौकरियां जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : EPFO ने 4 करोड़ से अधिक सदस्यों को दी राहत, आधार जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई

CWC की बैठक में मौजूद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) लागू होने से बड़ी प्रशासनिक मुश्किलें पैदा हो सकती हैं और महंगाई बढ़ सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी CWC की बैठक में नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने इस दौरान वापस आई पुरानी करंसी का आंकड़ा न बताने के लिए केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक (RBI) की निंदा की।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement