Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अक्‍टूबर में निर्यात 1.11 प्रतिशत घटकर रहा 26.38 अरब डॉलर, आयात में भी आई गिरावट

अक्‍टूबर में निर्यात 1.11 प्रतिशत घटकर रहा 26.38 अरब डॉलर, आयात में भी आई गिरावट

अक्टूबर में व्यापार घाटा कम हो कर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: November 15, 2019 19:31 IST
Exports decline 1.11 pc in October- India TV Paisa
Photo:EXPORTS DECLINE 1.11 PC I

Exports decline 1.11 pc in October

नई दिल्‍ली। देश का निर्यात अक्टूबर में 1.11 प्रतिशत गिरकर 26.38 अरब डॉलर रहा। इसकी प्रमुख वजह पेट्रोलियम और चर्म निर्यात में गिरावट आना है। इस अवधि में देश का आयात भी घटा है।

निर्यात में इससे पहले सितंबर में 6.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 26 अरब डॉलर था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का आयात 16.31 प्रतिशत घटकर 37.39 अरब डॉलर रहा।

अक्टूबर में व्यापार घाटा कम हो कर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था। अक्टूबर में कच्चा तेल आयात सालाना आधार पर 31.74 प्रतिशत गिरकर 9.63 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 2.21 प्रतिशत घटकर 185.95 अरब डॉलर और आयात 8.37 प्रतिशत गिरकर 280.67 अरब डॉलर रहा। इसके चलते देश का व्यापार घाटा इस दौरान 94.72 अरब डॉलर रहा है। 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement