Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दुनिया भर में पर्यटकों की 22वीं सबसे पसंदीदा जगह है दिल्‍ली, पेरिस टॉप पर

दुनिया भर में पर्यटकों की 22वीं सबसे पसंदीदा जगह है दिल्‍ली, पेरिस टॉप पर

वर्ष2018 के लिए नयी दिल्ली को दुनिया में घूमने वाली22 वीं सबसे पसंदीदा जगह चुना गया है। एशिया में दिल्ली का स्थान आठवां है।

Sachin Chaturvedi Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Updated on: March 21, 2018 20:24 IST
Delhi- India TV Paisa
Delhi

नई दिल्‍ली। वर्ष 2018 के लिए नई दिल्ली को दुनिया में घूमने वाली 22वीं सबसे पसंदीदा जगह चुना गया है। एशिया में दिल्ली का स्थान आठवां है। यात्रा संबंधी जानकारी देने वाली ऑनलाइन कंपनी ट्रिप एडवाइजर द्वारा जगहों (डेस्टिनेशंस) के लिए बनाई जाने वाली ‘ट्रैवलर्स च्‍वॉइस रैंकिंग’ में दिल्ली को यह स्थान मिला है।

इस सूची में दुनिया में शीर्ष स्थान पर पेरिस (फ्रांस) का रहा। उसके बाद लंदन (ब्रिटेन), रोम (इटली), बाली (इंडोनेशिया) और क्रीट  (यूनान) का स्थान रहा। कंपनी ने यह सूची उसकी साइट पर किए जाने वाले सर्च के आंकड़ों, स्थानों और खाने की जगहों की समीक्षा और उनकी रेटिंग इत्यादि का आकलन के आधार पर तैयार की है।

इसे पूरे एक साल की अवधि में जुटाए गए आंकड़ों के विश्लेषण से तैयार किया गया है। इस सूची में दुनियाभर की 402 में से 42 शहरों को चुना गया है। एशिया की सूची में आठवें स्थान पर नई दिल्ली, नौंवे पर गोवा और 16वें पर जयपुर है, जबकि एशिया में पहले स्थान पर बाली रहा है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement