Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने GST के बाद कहा- महंगाई होगी कम, देश की आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने GST के बाद कहा- महंगाई होगी कम, देश की आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

वित्र मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि माल एवं सेवाकर GST लागू होने से महंगाई कम होगी, टैक्स चोरी करना मुश्किल होगा और सकल घरेलू उत्पाद GDP को बढ़ावा मिलेगा।

Ankit Tyagi Ankit Tyagi
Updated on: July 01, 2017 12:45 IST
GST launched: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने GST के बाद कहा- महंगाई होगी कम, देश की आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी- India TV Paisa
GST launched: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने GST के बाद कहा- महंगाई होगी कम, देश की आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

नई दिल्ली। वित्र मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि माल एवं सेवाकर (GST )लागू होने से महंगाई कम होगी, टैक्स चोरी करना मुश्किल होगा और सकल घरेलू उत्पाद GDP को बढ़ावा मिलेगा। संसद के केन्द्रीय कक्ष में जीएसटी की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि इस महत्वपूर्ण एकीकृत टैक्स सुधार को एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जाना चाहिए जिससे देश का आर्थिक विस्तार होगा। यह भी पढ़े: राष्‍ट्रपति ने घंटा बजाकर किया GST को लॉन्‍च, PM ने बताया इसे सभी राजनीतिक दलों का साझा प्रयास

तस्वीरों में देखिए देर रात कैसे PM ने GST को घंटा बजाकर लागू किया 

GST Rollout Function

GST Image 1IndiaTV Paisa

GST Image 1-1IndiaTV Paisa

GST Image 6IndiaTV Paisa

GST Image 2IndiaTV Paisa

GST Image 2-1IndiaTV Paisa

GST Image 4IndiaTV Paisa

GST Image 3IndiaTV Paisa

GST Image 3-1IndiaTV Paisa

GST Image 5-1IndiaTV Paisa

GST Image 5IndiaTV Paisa

वित्र मंत्री ने अरुण जेटली कहा

GST क्रियान्वयन के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ा और महत्वकांक्षी कर एवं आर्थिक सुधार है। उन्होंने कहा, पुराना भारत आर्थकि रूप से अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ था जबकि नए भारत में एक कर, एक बाजार और एक राष्ट्र होगा। भारत में अब केन्द्र और राज्य सरकारें मिलकर साझाी समृद्धि के लिये काम करेंगें। जेटली ने जीएसटी को देश के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि करार देते हुये कहा कि इससे न केवल भारत अपना नया भाग्य लिखेगा बल्कि इस नई कर व्यवस्था से देश का संघवाद और मजबूत होगा।

कारोबार में सुगमता आएगी 

जेटली ने GST को कारोबार सुगमता की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे केन्द्र और राज्यों के स्तर पर लगने वाले 17 कारोबार कर और 23 उपकर सभी इसमें समाहित हो जाएंगे और करदाता को अब केवल एक ही कर देना होगा और एक ही रिटर्न दाखिल करना होगा। यह भी पढ़े: देश भर में लागू हुआ वस्‍तु एवं सेवा कर, जानिए क्‍या है GST और आज से किस पर देना होगा कितना टैक्‍स

तस्वीरों में देखिए देर रात कैसे PM ने GST को घंटा बजाकर लागू किया 

GST Rollout Function 1

GST Image 1 (1)IndiaTV Paisa

GST Image 2-1 (1)IndiaTV Paisa

GST Image 7IndiaTV Paisa

GST Image 8IndiaTV Paisa

GST Image 9IndiaTV Paisa

GST Image 10IndiaTV Paisa

GST Image 11IndiaTV Paisa

GST Image 12IndiaTV Paisa

GST Image 13IndiaTV Paisa

GST Image 14IndiaTV Paisa

देश में महंगाई घटेगी, ग्रोथ बढ़ेगी
जेटली ने खचाखच भरे केन्द्रीय कक्ष को संबोधित करते हुए कहा, मुद्रास्फीति कम होगी, कर चोरी करना मुश्किल होगा, इससे देश की जीडीपी को बढ़ावा मिलेगा और जो अतिरिक्त संसाधन इससे प्राप्त होंगे उनका इस्तेमाल समाज के कमजोर और गरीब तबके के कल्याण के लिये किया जाएगा। यह भी पढ़े: आज रात से ये सभी चीजें हो जाएंगी सस्‍ती, रात 12 बजे से यहां कर सकेंगे शॉपिंग

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Business News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement