Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Biggest Budget Announcement: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी लेकिन नहीं होंगे सस्ते

Biggest Budget Announcement: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी लेकिन नहीं होंगे सस्ते

Biggest Budget Announcement: गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.05 रुपए, कोलकाता में 75.74 रुपए, मुंबई में 80.91 रुपए और चेन्नई में 75.77 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

Manoj Kumar Reported by: Manoj Kumar @kumarman145
Updated on: February 02, 2018 15:55 IST
Petrol and Diesel- India TV Paisa
Petrol and Diesel price and Excise Cut

नई दिल्ली। बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर जो घोषणा की है उसके बाद पेट्रोल और डीजल सस्ते होने की संभावना थी लेकिन बजट के बाद वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्व सचिव हसमुख आढ़िया ने साफ किया कि एक्साइज ड्यूटी में तो 2-2 रुपए की कटौती की गई है लेकिन पेट्रोल और डीजल सस्ते नहीं होंगे क्योंकि एक्साइज ड्यूटी घटाने के साथ 2-2 रुपए सेस भी लगा दिया गया है। ।

फिलहाल देशभर में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, साथ में पेट्रोल के दाम भी काफी ऊपर पहुंच गए हैं। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.05 रुपए, कोलकाता में 75.74 रुपए, मुंबई में 80.91 रुपए और चेन्नई में 75.77 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

देखिए बजट पर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के साथ रजत शर्मा बातचीत: इंडिया टीवी संवाद

Budget Job

Budget Job

डीजल की बात करें तो इसके दाम देश के कुछएक शहरों में 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। गुरुवार को हैदराबाद में डीजल का दाम 69.65 रुपए, रायपुर में 69.25 रुपए और त्रिवेंद्रम में 69.58 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया। देश के 4 महानगरों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में गुरुवार को डीजल का दाम 64.11 रुपए, कोलकाता में 66.78 रुपए, मुंबई में 68.27 रुपए और चेन्नई में 67.22 रुपए प्रति लीटर है। 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Budget News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement