Friday, April 26, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2019: बजट नहीं 'बही खाता' कहिए, जानिए बजट का 'लाल' कनेक्शन

Budget 2019: बजट नहीं 'बही खाता' कहिए, जानिए बजट का 'लाल' कनेक्शन

देश में पहली बार बजट प्रथा में बदलाव देखने को मिला है। बजट का नाम बदलकर बही खाता रख दिया गया है।

India TV Business Desk Written by: India TV Business Desk
Updated on: July 05, 2019 10:08 IST
Union Budget 2019- India TV Paisa

Union Budget 2019

नई दिल्ली। देश में पहली बार बजट प्रथा में बदलाव देखने को मिला है। बजट का नाम बदलकर बही खाता रख दिया गया है। सबसे दिलचस्प बात अबकी बार बजट किसी बैग में नहीं बल्कि लाल रंग के कपड़े में दिखा।

budgey 2019

budgey 2019

लाल रंग के कपड़े में बजट दस्तावेज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पश्चिमी सभ्यती की सोच को दरकिनार करते हुए मोदी सरकार ने बजट को बहीखाता नया नाम दिया है और लाल रंग के कपड़े से निकालकर सदन में पेश किया जाएगा।

Union Budget

Union Budget

भारतीय ​परंपरा में लाल रंग का विशेष महत्व होता है। आज शुक्रवार धन की देवी मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है और कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को लाल रंग बहुत पसंद होता है। साथ ही आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद भी गुलाबी रंग की साड़ी में दिखीं।

budget bag

budget bag

आपको बता दें कि ब्रिटिश सरकार ने बजट को लेकर 2010 में ही ब्रीफकेस परंपरा को बदल दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि संविधान में 'बजट' शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है, इसे वार्षिक वित्तीय विवरण कहा गया है।

रुपए का इतिहास

रुपए का इतिहास

आप भी देखिए कैसे बदलती गई रुपए की कहानी। शायद ही आपको पता हो भारतीय मुद्रा की पहले इस्तेमाल की जाने वाली इकाइयों के बार में।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Budget News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement