Tuesday, April 23, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. दक्षिण अफ्रीका में वाहन बाजार में नरमी के बाद भी महिंद्रा ने दर्ज की मजबूत वृद्धि

दक्षिण अफ्रीका में वाहन बाजार में नरमी के बाद भी महिंद्रा ने दर्ज की मजबूत वृद्धि

दक्षिण अफ्रीका में आर्थिक नरमी के कारण कुल बिक्री में गिरावट के बाद भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थानीय इकाई महिंद्रा साउथ अफ्रीका ने यात्री और  पिकअप वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है।

India TV Business Desk Written by: India TV Business Desk
Published on: October 10, 2019 11:59 IST
Mahindra- India TV Paisa

Mahindra

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में आर्थिक नरमी के कारण कुल बिक्री में गिरावट के बाद भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थानीय इकाई महिंद्रा साउथ अफ्रीका ने यात्री वाहनों और पिकअप वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। वाहन कंपनियों के संगठन नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में महिंद्रा साउथ अफ्रीका सबसे तेजी से बढ़ती यात्री वाहन व पिकअप वाहन कंपनी है। 

संगठन ने कहा कि महिंद्रा कुल बिक्री के मामले में नये रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है और पूरे साल के दौरान 5,664 इकाइयों की बिक्री का अपना लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकती है। उसने कहा कि यात्री वाहनों की कुल बिक्री में 4.9 प्रतिशत और कुल वाहनों की बिक्री में 3.50 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इसके बाद भी महिंद्रा की बिक्री 33.40 प्रतिशत बढ़कर 5,584 इकाइयों पर पहुंच गयी है। 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement