Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति की अर्टिगा को टक्‍कर देने आ रही है महिंद्रा की मराजो, इंटीरियर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

मारुति की अर्टिगा को टक्‍कर देने आ रही है महिंद्रा की मराजो, इंटीरियर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

महिंद्रा की मराजो मारुति सुजुकी की अर्टिगा को टक्‍कर देने आ रही है। महिंद्रा ने अपनी नई एमपीवी मराजो के डैशबोर्ड से जुड़ी जानकारी साझा की है।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Updated on: August 13, 2018 14:32 IST
Mahindra Marazzo Interior- India TV Paisa

Mahindra Marazzo Interior

नई दिल्‍ली। महिंद्रा की मराजो मारुति सुजुकी की अर्टिगा को टक्‍कर देने आ रही है। महिंद्रा ने अपनी नई एमपीवी मराजो के डैशबोर्ड से जुड़ी जानकारी साझा की है। इस में ड्यूल-टोन ब्लैक और बीज कलर कंबिनेशन के साथ कंट्रास्ट सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं। प्रीमियम कार वाला अहसास लाने के लिए इस में स्टेरी ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है। भारत में मौजूद अधिकांश कारों की तरह ही मराजो में भी सेंट्रर कंसोल को ड्राइवर के पास रखा गया है। हालांकि, यह ड्राइवर की तरफ झुका हुआ नहीं है। इंफोटेंमेंट स्क्रीन को एसी वेंट के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है।

तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस में 7.0 इंच की यूनिट दी जा सकती है। महिंद्रा की एक्सयूवी 500 में भी 7.0 इंच यूनिट दी गई है। मराजो में स्क्रीन के दोनों ओर कैपेसिटिव टच बटन मिलेंगे, जबकि एक्सयूवी 500 में फिजिकल बटन दिए गए हैं।

कंपनी द्वारा जारी तस्वीरों में एंड्रॉयड ऑटो और एप्‍पल कारप्ले के आइकन भी दिखाई देते हैं। मराजो महिंद्रा की पहली पेशकश होगी जिस में एपल कारप्ले कनेक्टिविटी मिलेगी। महिंद्रा की एक्सयूवी 500 तक में इसका अभाव है।

महिंद्रा मराजो का इंफोटेंमेंट सिस्टम, कंपनी के ब्लू सेंस एप को सपोर्ट करेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। महिंद्रा मराजो के स्टीयरिंग व्हील का लेआउट केयूवी-100 और टीयूवी300 से प्रेरित है। इसके नीचे वाले हिस्से में भी ग्लोसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है।

महिंद्रा मराजो 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में आएगी। इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए से 14.99 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला सेकेंड जेनरेशन मारुति अर्टिगा से होगा।

स्रोत : cardekho.com

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement