Saturday, April 20, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा ने पेश की नई अपग्रेड बोलेरो पिकअप, कीमत है इसकी 6.7 लाख रुपए से शुरू

महिंद्रा ने पेश की नई अपग्रेड बोलेरो पिकअप, कीमत है इसकी 6.7 लाख रुपए से शुरू

यूटिलिटी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को बोलेरो पिकअप का नया अपग्रेड वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपए से शुरू है।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Updated on: October 11, 2018 17:48 IST
Mahindra Bolero Pickup- India TV Paisa
Photo:MAHINDRA BOLERO PICKUP

Mahindra Bolero Pickup

नई दिल्‍ली। यूटिलिटी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को बोलेरो पिकअप का नया अपग्रेड वेरिएंट पेश किया है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपए से शुरू है। 

वाणिज्यिक वाहन के इस नए वेरिएंट में सामान ढोने के लिए बड़ा डेक दिया गया है, जिसकी क्षमता 1,700 किलोग्राम माल ढोने की है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर और बैठने की बेहतर सुविधा भी है। विभिन्न उपभोक्ताओं तथा उनकी अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह मॉडल 1,300 किलोग्राम, 1,500 किलोग्राम और 1,700 किलोग्राम माल ढोने की क्षमता के साथ पेश किया गया है।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन प्रमुख (वाहन खंड) विजय नाकरा ने एक बयान में कहा कि यह महा बोलेरो पिकअप महिंद्रा के सख्त और मजबूत डीएनए के मूल्यों को और विस्तृत करेगा। यह रखरखाव के कम लागत के साथ अधिक कमाई का रास्ता भी साफ करेगा और ब्रांड को नई ऊंचाइयां देगा।  

पिकअप श्रेणी में कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी 62 प्रतिशत है। कंपनी ने अबतक देश में 10 लाख बोलेरो पिक-अप वाहनों की बिक्री की है। पिक-अप का नया वेरिएंट विभिन्‍न फीचर्स के साथ आता है, जिसमें डबल बियरिंग एक्‍सल, मजबूत 9-लीफ सस्‍पेंशन और चौड़े टायर शामिल हैं।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement