Thursday, March 28, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा ने लॉन्च किया ई-अल्फा मिनी, कीमत 1.12 लाख रुपए, पेट्रोल का खर्च शून्य

महिंद्रा ने लॉन्च किया ई-अल्फा मिनी, कीमत 1.12 लाख रुपए, पेट्रोल का खर्च शून्य

देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को दिल्ली में ई-रिक्शा ई-अल्फा मिनी लॉन्च किया।

Manoj Kumar Manoj Kumar @kumarman145
Updated on: September 09, 2017 10:29 IST
महिंद्रा ने लॉन्च किया ई-अल्फा मिनी, कीमत 1.12 लाख रुपए, पेट्रोल का खर्च शून्य- India TV Paisa
महिंद्रा ने लॉन्च किया ई-अल्फा मिनी, कीमत 1.12 लाख रुपए, पेट्रोल का खर्च शून्य

नई दिल्ली। देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को दिल्ली में ई-रिक्शा ई-अल्फा मिनी लॉन्च किया। कंपनी ने दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपए तय की है कंपनी के मुताबिक इसमें कुल 5 सीट लगी हुई हैं और यह भारतीय जरूरतों के मुताबिक डिजायन किया गया है। कंपनी के मुताबिक टैक्सी ड्राइवरों और थ्री व्हीलर्स के लिए यह एक नया विकल्प होगा।

कंपनी के मुताबिक इसे 2 साल की वारंटी के साथ बेचा जाएगा। खरीदार बहुत कम डाउन पेमेंट देकर आसान किस्तों पर इसे खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ई-रिक्शा खरीदारों के लिए ई-अल्फा मिनी पहली पसंद बन जाएगा।

ई-अल्फा मिनी में 120Ah की बैटरी लगी हुई है साथ में शक्तिशाली मोटर भी है, कंपनी का दावा है कि जितना आसान मोबाइल फोन को चार्ज करना है उतनी ही आसानी से यह रिक्शा भी बिजली से चार्ज हो जाएगा। कंपनी के मुकाबिक एक बार फुल चार्ज हो जाने पर ई-अल्फा मिनी 85 किलोमीटर तक का सफर तक कर सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, देश के बाकी शहरों में भी इसे लॉन्च किए जाने की योजना बनाई जा रही है। आने वाले दिनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा ई-अल्फा मिनी को कोलकाता और लखनऊ में लॉन्च करेगी।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement