Tuesday, March 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा ने बढ़ाई मराजो की कीमत, जनवरी से हो जाएगी 40,000 रुपए महंगी

महिंद्रा ने बढ़ाई मराजो की कीमत, जनवरी से हो जाएगी 40,000 रुपए महंगी

घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा है कि वह अपने नए लॉन्च किए गए मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) मराजो की कीमत बढ़ाने जा रही है।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: November 16, 2018 16:55 IST
mahindra marazzo- India TV Paisa
Photo:MAHINDRA MARAZZO

mahindra marazzo

नई दिल्‍ली। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को कहा है कि वह अपने नए लॉन्‍च किए गए मल्‍टी पर्पज व्‍हीकल (एमपीवी) मराजो की कीमत बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने कहा कि 1 जनवरी, 2019 से मराजो की कीमत 30,000 रुपए से लेकर 40,000 रुपए तक बढ़ जाएगी।

मराजो को सितंबर में 9.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्‍च किया गया था और इसके टॉप एंड मॉडल की कीमत 13.90 लाख रुपए है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन प्रमुख- ऑटोमोटिव डिवीजन- विजय राम नाकरा ने कहा कि लॉन्‍च के समय ही यह बताया गया था कि मराजो की यह कीमत प्रारंभिक है और इसे बाद में बढ़ाया जाएगा।

1 जनवरी 2019 से कंपनी मराजो की कीमत बढ़ाने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि लॉन्‍च के चार महीने बाद कंपनी ने यह घोषणा की है। नई एमपीवी को महिंद्रा डिजाइन स्‍टूडियो और इटली के डिजाइन हाउस पिनइनफरीना ने संयुक्‍तरूप से विकसित किया है। इस नए वाहन को महिंद्रा के नॉर्थ अमेरिका टेक्‍नीकल सेंटर और महिंद्रा रिसर्च वैली, चेन्‍नई के इंजीनियरों ने मिलकर तैयार किया है।

महिंद्रा मराजो को बाजार में बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है और लॉन्‍च के एक महीने के भीतर ही इसकी 10,000 से अधिक यूनिट बुक हो चुकी हैं। महिंद्रा मराजो का मुकाबला इन्‍नोवा क्रिस्‍टा और मारुति अर्टिगा से है। मराजो 7 सीटर और 8 सीटर वेरिएंट में उपलब्‍ध है और यह शार्क से प्रेरित है।  

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement