Thursday, April 25, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. किआ मोटर्स ने पेश किया इलेक्ट्रिक व्‍हीकल निरो, एक बार चार्ज करने पर चलती है 379 किमी

किआ मोटर्स ने पेश किया इलेक्ट्रिक व्‍हीकल निरो, एक बार चार्ज करने पर चलती है 379 किमी

किआ मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर अपना नया इलेक्ट्रिक व्‍हीकल निरो पेश कर दिया है। यह एक हाईब्रिड वर्जन की कार है। आपको बता दें कि निरो को सबसे पहले CES इवेंट के दौरान पेश किया गया था। इसका प्रोडक्‍शन मॉडल 2018 के अंत तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Manish Mishra Written by: Manish Mishra
Published on: May 07, 2018 13:49 IST
Kia Motors Niro Electric Car- India TV Paisa

Kia Motors Niro Electric Car

नई दिल्ली। किआ मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर अपना नया इलेक्ट्रिक व्‍हीकल निरो पेश कर दिया है। यह एक हाईब्रिड वर्जन की कार है। आपको बता दें कि निरो को सबसे पहले CES इवेंट के दौरान पेश किया गया था। इसका प्रोडक्‍शन मॉडल 2018 के अंत तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा। अभी इसे आधिकारिक तौर पर कोरिया में लॉन्‍च किया गया है।

कोना इलेक्ट्रिक कार की तरह ही निरो में 64KW की बैटरी होगी। उक बार चार्ज करने के बाद निरो 379 किमी चल सकती है। हालांकि, इसमें ग्राहकों केा 39.2KW की बैटरी का ऑप्‍शन भी मिलेगा। इसकी रेंज 241 किमी होगी। अभी इस कार की परफॉर्मेंसर्मेंस, कीमत और दूसरी जानकारियों के लिए आपको इंतजार करना होगा। किआ मोटर्स इसका खुलासा लॉन्चिंग के समय किया जाएगा।

अनुमान है कि निरो इलेक्ट्रिक व्‍हीकल इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर्स सेगमेंट में दूसरी कारों के मुकाबले सस्‍ती होगी। इसमें UVO इन्‍फोटेनमेंट सिस्‍टम होगा जो गूगल असिस्‍टेंट सपोर्ट से लैस होगा। किआ मोटर्स की योजना 2025 तक 16 इलेक्ट्रिफायड व्‍हीकल्‍स लॉन्‍च करने की है।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement