Tuesday, April 23, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अगले महीने से हुंडई के वाहन हो जाएंगे 30,000 रुपए तक महंगे, अभी सस्‍ते में खरीदने का है मौका

अगले महीने से हुंडई के वाहन हो जाएंगे 30,000 रुपए तक महंगे, अभी सस्‍ते में खरीदने का है मौका

हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि अगले महीने से उसके वाहन 30,000 रुपए तक महंगे हो जाएंगे। इससे कंपनी को बढ़ती लागत से पड़ने वाले बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: December 20, 2018 16:41 IST
hyundai motors- India TV Paisa
Photo:HYUNDAI MOTORS

hyundai motors

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि अगले महीने से उसके वाहन 30,000 रुपए तक महंगे हो जाएंगे। इससे कंपनी को बढ़ती लागत से पड़ने वाले बोझ को कम करने में मदद मिलेगी। 

हुंडई मोटर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि सभी मॉडलों पर नई कीमतें जनवरी से प्रभावी होंगी। कंपनी देश में 3.89 लाख रुपए (शोरूम कीमत) की हैचबैक कार सैंट्रो से लेकर 26.84 लाख रुपए (शोरूम कीमत) तक की एसयूवी टक्‍सन की बिक्री करती है। 

पिछले सप्ताह टाटा मोटर, फोर्ड इंडिया और निसान इंडिया ने अपने नके यात्री वाहनों के मूल्य में वृद्धि की घोषणा की थी। इससे पहले मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर, बीएमडब्ल्यू, रेनो और इसुजु भी अगले महीने से अपने वाहनों की दाम में वृद्धि का ऐलान कर चुकी हैं। 

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement