Friday, March 29, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BMW ने भारत में लॉन्‍च किया मिनी का अपडेटेड वर्जन, कीमत है 29 लाख से 37 लाख के बीच

BMW ने भारत में लॉन्‍च किया मिनी का अपडेटेड वर्जन, कीमत है 29 लाख से 37 लाख के बीच

जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज भारत में अपनी मिनी हैच और मिनी कनवर्टिबल कार के अपडेटेट वर्जन लॉन्‍च किए हैं। इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 29.7 लाख रुपए से 37.10 लाख रुपए के बीच है।

India TV Paisa Desk Edited by: India TV Paisa Desk
Published on: May 24, 2018 17:25 IST
mini cooper- India TV Paisa

mini cooper

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्‍जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आज भारत में अपनी मिनी हैच और मिनी कनवर्टिबल कार के अपडेटेट वर्जन लॉन्‍च किए हैं। इनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 29.7 लाख रुपए से 37.10 लाख रुपए के बीच है। डीजल से चलने वाली मिनी 3-डोर कूपर डी की कीमत 29.7 लाख रुपए, जबकि इसके पेट्रोल संस्करण की कीमत 33.2 लाख रुपए है। 

वहीं, दूसरी ओर मिनी 5-डोर कूपर डी के डीजल संस्करण की कीमत 35 लाख रुपए, जबकि मिनी कनवर्टिबल कूपर एस की कीमत 37.10 लाख रुपए है। सभी मॉडल जून महीने से मिनी डीलरशिप के पास उपलब्ध होंगे। 

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पवाह ने एक बयान में कहा कि नई मिनी हैच और कनवर्टिबल भारत में प्रीमियम स्‍मॉल कार सेगमेंट में मिनी की स्थिति को और मजबूत करेगा।

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement