Friday, April 19, 2024
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti की इन 7 कारों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, जानिए कब होगी ये लॉन्‍च और कीतनी होंगी कीमतें

Maruti की इन 7 कारों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, जानिए कब होगी ये लॉन्‍च और कीतनी होंगी कीमतें

IndiaTVPaisa आज आपको मारुति की उन 7 कारों के बारें में पूरी जानकारी देने जा रहा है, जिनका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

Manish Mishra Manish Mishra
Updated on: March 14, 2017 20:12 IST
Maruti की इन 7 कारों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, जानिए कब होगी ये लॉन्‍च और कीतनी होंगी कीमतें- India TV Paisa
Maruti की इन 7 कारों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, जानिए कब होगी ये लॉन्‍च और कीतनी होंगी कीमतें

नई दिल्‍ली। देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने कई हिट कारें लॉन्‍व की हैं और इस बात में कोई शक भी नहीं है। कंपनी के इन हिट प्रोडक्ट्स में ऑल्टो, सियाज, बलेनो और विटारा ब्रेजा समेत कई कारें शामिल है। भारतीय कार बाजार में लगभग 50 फीसदी तक की हिस्‍सेदारी रखने वाली Maruti Suzuki की योजना अपने कुछ हिट प्रोडक्ट के नए और फेसलिफ्ट अवतार उतारने की है।

IndiaTVPaisa और CarDekho.com आपको आज मारुति की उन 7 कारों के बारें में बताने जा रहा है जिनका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।

नई स्विफ्ट

  • सुज़ुकी ने पिछले साल जापान में नई स्विफ्ट से पर्दा उठाया था।
  • संभावना है कि इसे अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाए।
  • इसके बाद जल्द ही इसे यहां लॉन्च किया जाएगा।
  • भारत में स्विफ्ट की फैन-फॉलोइंग काफी अच्‍छी है।
  • संभावना है कि नई स्विफ्ट को भी बिक्री के अच्छे आंकड़े मिलेंगे।
  • नई स्विफ्ट पुराने मॉडल की तुलना में कम लंबी और कम ऊंची है।
  • लेकिन इसका व्हीलबेस पहले के मुकाबले 20 एमएम ज्यादा होगा।
  • इसमें मौजूदा मॉडल वाले इंजन बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ सकते हैं।
  • यह संभवत: मार्च 2018 में लॉन्‍च की जाएगी।
  • इसकी संभावित कीमत 5 लाख से 7.25 लाख रुपए हो सकती है।

यह भी पढ़ें :स्कॉर्पियो और XUV500 के इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्‍च करने की तैयारी में है Mahindra

नई ऑल्टो

  • Maruti के सेल्स चार्ट में ऑल्टो हमेशा से ही नंबर वन पर रहती आई है।
  • लेकिन जब से इस सेगमेंट में रेनो क्विड और डैटसन रेडी-गो आई है, इसकी मांग थोड़ी घट गई है।
  • बिक्री को रफ्तार देने के लिए अब कंपनी के लिए नई ऑल्टो को लाना जरूरी हो गया है।
  • संभावना है कि इसे अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
  • इसे 2018 के मध्य में लॉन्‍च किया जा सकता है।
  • नई ऑल्टो की संभावित कीमत 2.5 लाख से 4 लाख रुपए हो सकती है।

तस्‍वीरों में देखिए Maruti की नई लॉन्‍च होने वाली कारें

Maruti New Car

alto1IndiaTV Paisa

celerio1IndiaTV Paisa

ciaz1IndiaTV Paisa

dzire1IndiaTV Paisa

vitara-brezaIndiaTV Paisa

s-cross1IndiaTV Paisa

swift1IndiaTV Paisa

सेलेरियो फेसलिफ्ट

  • Maruti Suzuki इन दिनों सेलेरियो के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है।
  • संभावना है कि डिजायन और फीचर में इसमें कई अहम बदलाव होंगे।
  • फेसलिफ्ट सेलेरियो को अगले साल के अंत तक उतारा जा सकता है।
  • इसका मुकाबला टाटा टियागो समेत सेगमेंट की दूसरी कारों से होगा।
  • इसे 2018 के अंत तक लॉन्‍च किया जा सकता है।
  • इसकी संभावित कीमत 4 लाख से 5 लाख रुपए हो सकती है।

नई डिजायर

  • 4-मीटर से कम लंबाई सेडान सेगमेंट में मारुति की डिजायर को भी काफी पसंद किया जाता है।
  • होंडा अमेज और हुंडई एक्सेंट को यह कड़ी टक्कर देती है।
  • लेकिन पावरफुल इंजन वाली फॉक्सवेगन एमियो और फोर्ड फीगो एस्पायर से यह मुकाबले में थोड़ी पिछड़ गई है।
  • अब कंपनी के लिए स्विफ्ट के साथ ही स्विफ्ट डिजायर का भी नया अवतार लाना जरूरी हो गया है।
  • नई डिजायर में स्विफ्ट वाले ही बॉडी पैनल इस्तेमाल होंगे।
  • लेकिन इंजन और फीचर लिस्ट में कई अहम बदलाव होंगे।
  • इसका केबिन बड़ा होगा और यह पहले की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल होगा।
  • नई डिजायर को कंपनी 2018 के शुरू में लॉन्‍च कर सकती है।
  • इसकी संभावित कीमत 5.5 लाख से 8 लाख रुपए हो सकती है।

तस्‍वीरों में देखिए Tesla Model 3

tesla

tesla-1IndiaTV Paisa

tesla-2IndiaTV Paisa

tesla-5IndiaTV Paisa

tesla-3IndiaTV Paisa

tesla-4IndiaTV Paisa

सियाज फेसलिफ्ट

  • Maruti ने सियाज को साल 2014 में उतारा था और लॉन्च के साथ ही यह हिट प्रोडक्ट बन गई।
  • इसने बिक्री के मामले में होंडा सिटी और हुंडई वरना को भी पीछे छोड़ दिया।
  • इस साल कंपनी नई सियाज लॉन्च करेगी। नई सियाज को मारुति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बेचा जाएगा।
  • इसके इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं थोड़ी कम ही है।
  • इसे संभवत: इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्‍च किया जा सकता है।
  • इसकी संभावित कीमत 8 लाख से 11 लाख रुपए हो सकती है।

यह भी पढ़ें :Hyundai ने उठाया नई स्टाइलिश कार से पर्दा, एक बार चार्ज कराने पर चलेगी 800 किमी

एस-क्रॉस फेसलिफ्ट

  • Maruti Suzuki शुरुआत से ही एस-क्रॉस को प्रीमियम क्रॉसओवर के तौर पर प्रोजेक्ट करती है।
  • हालांकि ,यह ज्यादा ग्राहक जुटाने में नाकाम रही है।
  • देश में यह कंपनी की सबसे महंगी पेशकश है और इतनी कीमत में लोग एस-क्रॉस के बजाय रेनो डस्टर और हुंडई क्रेटा को लेना ज्यादा पंसद करते हैं।
  • Maruti अब जल्द ही इसका फेसलिफ्ट अवतार लाने वाली है।
  • इसे पिछले साल साओ पाउलो मोटर शो में दिखाया गया था।
  • नई एस-क्रॉस पहले से एग्रेसिव डिजायन और एडवांस फीचर के साथ आएगी।
  • इसे कंपनी संभवत: 2018 के अंत तक या फिर 2019 के शुरू में लॉन्‍च करेगी। मारुति की इन 7 कारों का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, जानिए कब होगी ये लॉन्‍च और कीतनी हैं कीमतें
  • इसकी संभावित कीमत 9 लाख से 12.5 लाख रुपए हो सकती है।

विटारा ब्रेजा पेट्रोल

  • Maruti Suzuki ने मार्च 2016 में विटारा ब्रेजा को उतारा था और लॉन्च के साथ ही यह भी कंपनी का हिट प्रोडक्ट साबित हुई।
  • अभी यह केवल 1.3 लीटर डीडीआईएस डीजल इंजन में मिलती है।
  • संभावना है कि इसका पेट्रोल वर्जन इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
  • विटारा ब्रेजा पेट्रोल में मारुति का जाना पहचाना 1.2 लीटर के-सीरीज नई पावर ट्यूनिंग के साथ आ सकता है।
  • इसे 2017 के अंत तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 6.5 लाख से 8.5 लाख रुपए हो सकती है।

स्रोत : cardekho.com

Latest Business News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Auto News in Hindi के लिए क्लिक करें पैसा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement