Thursday, April 25, 2024
Advertisement

ओडिशा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, दो महिलाओं समेत पांच घायल

ओडिशा के जाजपुर जिले में पटाखों की एक अवैध इकाई में विस्फोट हो जाने से दो महिलाओं समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गये।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 07, 2019 7:44 IST
Fire- India TV Hindi
Fire

जाजपुर। दिवाली का त्‍योहार पास आते ही देश भर से अवैध पटाखा फैक्‍ट्रियों में विस्‍फोट की खबरें भी आने लगी हैं। ताजा घटना ओडिशा के जाजपुर जिले की है। यहां स्थित पटाखों की एक अवैध इकाई में विस्फोट हो जाने से दो महिलाओं समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गये। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि बिंझारपुर थाना क्षेत्र के बछाला गांव में शनिवार देर रात जब कारीगर पटाखे बना रहे थे, तब यह घटना घटी। विस्फोट के बाद कंक्रीट की छत का एक हिस्सा उड़ गया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने घायलों को घर से निकाला और जाजपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक बाद में तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। 

बिंझारपुर थाने के प्रभारी इंसपेक्टर शिव चरण बेहरा ने कहा, ‘‘ विस्फोट में पांच लोग घायल हो गये। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना की सटीक वजह का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें ओडिशा सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement