Thursday, March 28, 2024
Advertisement

महाराष्‍ट्र: बारामती शहर पर बाढ़ का खतरा, भारी बारिश के चलते नजारे बांध से छोड़ा गया 85000 क्‍यूसेक पानी

पुणे जिले के बारामती में बाढ़ा का खतरा पैदा हो गया है। शहर के निकट नजारे बांध से 85000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: September 26, 2019 10:21 IST
Heavy rains - India TV Hindi
Image Source : FILE Heavy rains 

महाराष्‍ट्र के शहरों से बाढ़ का खतरा थमता नहीं दिख रहा है। राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों पर भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते लबालब भरे बांधों के दरवाजे खोले की नौबत आ रही है। इस बीच पुणे जिले के बारामती में बाढ़ा का खतरा पैदा हो गया है। शहर के निकट नजारे बांध से 85000 क्‍यूसेक पानी छोड़ा जाना है। जिसके चलते शहर को बाढ़ के प्रति सचेत कर दिया गया है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अपनी मशीनरी को अलर्ट कर दिया है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सासवाड में भारी मात्रा में बारिश हो रही है। जिसके चलते नजारे बांध से 85000 क्‍यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से अचानक इतनी भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से इसके पास बसे बारामती शहर पर गंभीर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। pune News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement