Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

मुम्बई के गोरेगांव में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 3 की मौत 7 घायल

मुंबई के गोरेगांव इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत धराशाई हो गई। इस इमारत के मलबे में दबने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 23, 2018 13:40 IST
mumbai- India TV Hindi
mumbai

मुंबई के गोरेगांव इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत धराशाई हो गई। इस इमारत के मलबे में दबने से 3 व्‍यक्ति की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिद्धार्थ अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

पुलिस के मुताबिक यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था सब काम करने वाले मजदूर थे। अभी तक एनडीआरएफ ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। फिलहाल मलबे में से और लोगों को बाहर निकालने का काम चल रहा है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement