Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

पहली बरसात में पानी-पानी हुई मुंबई, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मॉनसून की पहली बारिश हुई। लेकिन शुक्रवार सुबह से हुई इस बारिश ने मुंबई को पानी -पानी कर दिया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 28, 2019 12:57 IST
Mumbai Rains- India TV Hindi
Image Source : ANI Mumbai Rains

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मॉनसून की पहली बारिश हुई। लेकिन शुक्रवार सुबह से हुई इस बारिश ने मुंबई को पानी -पानी कर दिया। शहर के अंधेरी, कुर्ला, पालघर, सायन समेत कई इलाकों में जगह जगह पानी भर गया। जिससे सुबह ऑफिस जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई की बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। बारिश की वजह से सेंट्रल रेलवे की ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। 

झमाझम बारिश से भीगी मुंबई 

शहर के अंधेरी, मुलुंड, सायन, नालासोपारा, धारावी, पालघर, समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई की लोगों की सुबह जब नींद खुली तो आसमानी आफत ने उनकी टेंशन बढ़ा दी। भारी बारिश के कारण कई इलाके में जलभराव हो गया है। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण हार्बर लाइन पर लोकल करीब 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। लेकिन फिलहाल सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन की लोकल पर कोई असर नहीं  पड़ा है। 

बारिश ने खोली BMC की पोल

मुंबई में हर साल बारिश का मौसम मुसीबत लेकर आता है। हर साल जल जमाव की खबरें आती ही रहती हैं। लेकिन इस बार बीएमसी ने भारी मात्रा में इंतजाम करने की बात कही थी। लेकिन पहली ही बारिश ने बीएमसी के दावों को धो डाला है। अंधेरी सबवे में पानी भर गया है जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया है। अंधेरी सबवे में गाड़ियों को नहीं जाने दिया गया है। वहीं एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement