Wednesday, April 17, 2024
Advertisement

मुंबई के वर्ली में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, कोई हताहत नहीं

मुंबई का वर्ली इलाका आज सुबह सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से दहल गया। घटना आज सुबह वर्ली के वीपी नगर इलाके की है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 24, 2018 7:19 IST
cylender Blast- India TV Hindi
cylender Blast

मुंबई का वर्ली इलाका आज सुबह सिलेंडर ब्‍लास्‍ट से दहल गया। घटना आज सुबह वर्ली के वीपी नगर इलाके की है। यहां एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग फैलती हुई पास रखे सिलेंडर तक पहुंच गई। आग पकड़ने के बाद सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया।

खबर लगते ही फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। थोडी देर में मशक्‍कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement