Friday, April 19, 2024
Advertisement

मिलिए लेडी जासूस रजनी पंडित से, अब तक सुलझा चुकी हैं 80 हजार से ज्यादा मामले

आजकल उनका एक ऐसा केस चर्चा में है जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने 6 महीने तक बतौर नौकरानी काम किया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 01, 2018 12:13 IST
Rajani Pandit | Photo Credit: @humansofbombay/facebook- India TV Hindi
Rajani Pandit | Photo Credit: @humansofbombay/facebook

मुंबई: देश की पहली महिला प्राइवेट जासूस रजनी पंडित इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह खुद को 'देसी शेरलॉक होम्स' मानती हैं और अपने 22 साल के करियर में 80 हजार से ज्यादा मामलों को सुलझाने का दावा करती हैं। आजकल उनका एक ऐसा केस चर्चा में है जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने 6 महीने तक बतौर नौकरानी काम किया। रजनी की यह कहानी 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' नाम के एक फेसबुक पेज ने शेयर की है। इस यह कहानी कितनी वायरल हुई है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 2 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

रजनी के वायरल केस में क्या है खास

इस फेसबुक पेज पर रजनी पंडित के एक ऐसे केस का जिक्र किया गया है, जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने 6 महीने तक बतौर नौकरानी काम किया था। यह एक महिला के पति और बेटे की हत्या का केस था। इस केस को सुलझाने के लिए वह उस महिला के घर में नौकरानी बन गईं, जिसके ऊपर हत्या का शक था। इस दौरान महिला को उनके ऊपर शक भी हुआ, लेकिन अपनी दिलेरी और चालाकी से रजनी ने महिला और कातिल को पुलिस की गिरफ्त तक पहुंचा दिया। इस पेज पर उनकी कहानी मंगलवार को पोस्ट की गई, और देखते ही देखते वायरल हो गई। पूरी कहानी आप पेज पर जाकर पढ़ सकते हैं।


22 साल की उम्र में सुलझाया पहला केस
इस फेसबुक पोस्ट में यह भी बताया गया है कि उन्होंने किस तरह जासूसी को करियर बनाने का फैसला किया। रजनी के मुताबिक, उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही जासूसी को करियर बनाने का फैसला किया। रजनी ने एक बार अपनी साथी के यहां हुई चोरी की छानबीन करने का फैसला किया था, और उसे सुलझा लिया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी। रजनी बताती हैं कि उस दिन के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement