Friday, March 29, 2024
Advertisement

मुंबई: होली पर समंदर में नहाने गए 5 लोग डूबे, एक शव बरामद 4 अब भी लापता

मुम्बई से सटे विरार में होली के दिन एक बड़ा हादसा घट गया। होली के मौके पर विरार के अरनाला के समंदर में नहाने गए 5 लोग गुरुवार को डूब गए।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 22, 2019 7:47 IST
vasai beach- India TV Hindi
vasai beach

मुम्बई से सटे विरार में होली के दिन एक बड़ा हादसा घट गया। होली के मौके पर विरार के अरनाला के समंदर में नहाने गए 5 लोग गुरुवार को डूब गए। करीब 15 घंटों की मशक्‍कत के बाद 5 में से 1 व्‍यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। अभी भी 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सभी लोग वसई इलाके के ही रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि एक ही सोसाईटी में रहने वाले 2 परिवार के 5 लोग विरार के पास अरनाला में समंदर में होली के मौके पर नहाने और बीच पर घूमने फिरने गए थे। लेकिन समंदर के गहरे पानी में जाने की वजह से वो लहरों की चपेट में आ गए और सभी 5 लोग डूब गए। जो 5 लोग डूबे थे उसमे महिलाएं भी शामिल थी।

घटना के बाद कोस्ट गार्ड को भी बुलाया गया लेकिन एक शव सिर्फ बरामद हुआ 4 लोग लापता है। गोताखोरों ने एक का शव बाद में बरामद कर लिया। जबकि बाकी के चार शव बरामद नहीं हो सके हैं। शुक्रवार को दुबारा उनकी खोजबीन की जाएगी। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जो पांच लोग डूबे थे उनके नाम नामनिशा मौर्या (36 साल), कंचन गुप्ता (35 साल), शीतल गुप्ता (32 साल), प्रिया मौर्या (19 साल) और प्रशांत मौर्या (17 साल) हैं। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement