Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मुम्बई के गोरेगांव और माटूंगा में भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मुंबई में मंगलवार सुबह दो जगह भीषण आग लगने की खबर है। पहली घटना यहां के गोरेगांव इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग गोरेगांव के कामा इंडस्ट्रियल ऐस्टेट में मौजूद एक फैक्ट्री में लगी है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 30, 2019 7:01 IST
Fire- India TV Hindi
Fire

मुंबई में मंगलवार सुबह दो जगह भीषण आग लगने की खबर है। पहली घटना यहां के गोरेगांव इलाके की है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आग गोरेगांव के कामा इंडस्ट्रियल ऐस्‍टेट में मौजूद एक फैक्‍ट्री में लगी है। पुलिस के अनुसार दमकल की 8 गाडि़यों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

दूसरी घटना मुंबई के माटूंगा इलाके की है। यहां के घने इलाके में स्थित शॉपिंग कॉम्‍पलेक्‍स में आग लग गई है। आग के चलते यहां स्थित बिग बाजार भी इसकी चपेट में आ गया। यहां पर भी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement