Friday, April 19, 2024
Advertisement

मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नवी मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टेशन पर खड़ी एक डाउन लोकल ट्रेन में आग लग गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 09, 2019 11:34 IST
Local Train- India TV Hindi
Image Source : Local Train

मुंबई। नवी मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्‍टेशन पर खड़ी एक डाउन लोकल ट्रेन में आग लग गई। यह ट्रेन सीएसटी से पनवेल के लिए जा रही थी। आग लगने के तुरंत बाद स्टेशन पर बिजली सप्लाइ बंद कर दी गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सेंट्रल रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक डाउन लोकल में वाशी स्टेशन पर आग लगने से हार्बर लाइन ट्रेनें प्रभावित रहीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही यहां स्टेशन पर हड़कंप मच गया। हालांकि सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि मामूली आग की लपटों को ट्रेन से निकलते हुए देखा गया और जल्द ही कर्मचारियों द्वारा इसे बुझा दिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हालांकि इस हादसे की वजह से कुछ देर के लिए लोकल ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही मुंबई और पनवेल के बीच लोकल ट्रेनों की सेवाओं को रोक दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद अब सभी सेवाएं सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement