Saturday, April 20, 2024
Advertisement

महाराष्‍ट्र में बारिश के बाद जानलेवा बने सड़क के गढ्ढे, महिला डॉक्टर की गई जान

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 21 साल की एक डॉक्टर की एक वाहन से उस समय ट्रक से कुचल कर मौत हो गई जब गढ्ढे में फिसल कर अपने दो पहिया वाहन के साथ वह सड़क पर गिर पड़ी और एक ट्रक के नीचे आ गई।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 10, 2019 13:07 IST
Potholes - India TV Hindi
Potholes 

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 21 साल की एक डॉक्टर की एक वाहन से उस समय ट्रक से कुचल कर मौत हो गई जब गढ्ढे में फिसल कर अपने दो पहिया वाहन के साथ वह सड़क पर गिर पड़ी और एक ट्रक के नीचे आ गई। गुरुवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सहायक पुलिस निरीक्षक महेश सागड़े ने बताया कि बुधवार देर रात कुडूस गांव की रहने वाली नेहा शेख भिवंडी शहर से अपने घर जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुयी। मृतक महिला की अगले महीने शादी होने वाली थी। महिला अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही थी तभी दुगढ़ दोराहे के पास वाहन गढ्ढे में फिसलने से वह अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर गयी। सागड़े ने बताया कि पास से गुजर रहा ट्रक महिला को रौंदते हुए निकल गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए(लापरवाही के कारण मौत) के तहत अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है। बाद में, आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘श्रमजीवी संघटना’ के कई सदस्य दुर्घटनास्थल अनगाँव टोल बूथ पहुंचे और आधी रात को बूथ बंद करवा दिया। संगठन के युवा वर्ग के अध्यक्ष प्रमोद पवार ने दावा किया कि इस साल गड्ढों से भरी सड़क कई लोगों की मोत का करण बन गयी। 

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सड़क निर्माण और रख-रखाव के लिए जिम्मेदार संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे टोल बूथ को काम नहीं करने देंगे और अपनी मांग पूरी होने तक "शांतिपूर्ण आंदोलन" पर बैठे रहेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। mumbai News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement