Friday, April 26, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा, भाजपा का बहिर्गमन

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखने की अनुमति न देने पर जमकर हंगामा हुआ और भाजपा विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में अपनाई गई प्रक्रिया को लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा दी।

IANS Reported by: IANS
Updated on: January 08, 2019 13:47 IST
मध्य प्रदेश विधानसभाध्यक्ष का चुनाव आज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने- India TV Hindi
मध्य प्रदेश विधानसभाध्यक्ष का चुनाव आज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

भोपाल: मध्य प्रदेश  विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखने की अनुमति न देने पर जमकर हंगामा हुआ और भाजपा विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में अपनाई गई प्रक्रिया को लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा दी। 

Related Stories

विधानसभा सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। आज विधानसभाध्यक्ष का चुनाव होना था। कांग्रेस ने जहां एन.पी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया तो वहीं भाजपा विजय शाह को मैदान में उतारना चाहती थी। प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने प्रजापति के प्रस्ताव को तो स्वीकार लिया, वहीं भाजपा उम्मीदवार के प्रस्ताव को स्वीकारा ही नहीं। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। 

सदन की कार्यवाही दो बार हंगामे के कारण स्थगित की गई। उसके बाद तीसरी बार कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा विधायक बहिर्गमन कर गए। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर ने ध्वनिमत और मत विभाजन से अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अपनाने का ऐलान किया।

दूसरी ओर भाजपा ने विधानसभा के बाहर भी हंगामा किया। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यह निर्णय पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। पैदल मार्च कर राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

पूर्व संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि आज की कार्यसूची में पांच प्रस्ताव थे। चार प्रस्ताव प्रजापति के थे और पांचवां प्रस्ताव शाह का था मगर उसे पढ़ने ही नहीं दिया गया।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें मध्य-प्रदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement