Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

प्रिंस हैरी की पत्नी मैगन ने अपनी शादी के लिए कैलिफोर्निया के इन जगहों से की शॉपिंग

ब्रिटेन के शाही घराने की बहू मेगन मक्र्ले कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी हैं। अभिनेत्री मेगन ने प्रिंस हैरी के साथ शनिवार को यहां विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में शादी की। मेगन के फैशन सेंस को 'कैलिफोर्निया कूल' के रूप में सराहा जाता है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 23, 2018 15:36 IST
california- India TV Hindi
california

नई दिल्ली: ब्रिटेन के शाही घराने की बहू मेगन मक्र्ले कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी हैं। अभिनेत्री मेगन ने प्रिंस हैरी के साथ शनिवार को यहां विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में शादी की। मेगन के फैशन सेंस को 'कैलिफोर्निया कूल' के रूप में सराहा जाता है। मेगन का फैशन सेंस कुछ अलग लेकिन परिष्कृत है। इसमें कोई शक नहीं कि लॉस एंजेलिस निवासी गोल्डन स्टेट में रहते हुए भी उसके आरामदायक ठाठ को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप मेगन की तरह शाही वार्डरोब तैयार करना चाहते हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। पेश है ऐसे आठ गंतव्य, जहां के विशिष्ट स्टोर्स इस काम में आपकी मदद करेंगे।

फ्रेड सेगल (वेस्ट हॉलीवुड) 

50 साल से भी ज्यादा पहले, टेलर-कम-डिजाइनर फ्रेड सेगल ने फैशन में अग्रणी, ब्लू जींस पर केंद्रित 350-वर्ग फुट का बुटीक वेस्ट हॉलीवुड में खोला। एल्विस प्रेस्ली, बॉब दिलान, बीटल्स और जैक्सन फाइव ने सेगल सिगनेचर डेनिम को उन दिनों पहना। पापाराजी के लॉस एंजेलिस आने से पहले, फ्रेड सेगल देखे जाने वाली और दिखाए जाने वाली जगह थी। आज सनसेट बुलेवार्ड में सेगल का प्रमुख स्टोर मशहूर हस्तियों का पसंदीदा है और मक्र्ले उसके प्रशंसकों में से है। यह पुरुषों और महिलाओं के वस्त्र व एक्सेसरीज और साथ ही घरेलू चीजें उपलब्ध करती है।

अपर विलेज (मोंटेसिटो) 
मोंटेसिटो का शांत तटीय शहर, जो कि सांता बारबरा के ठीक बाहर है, स्वर्ग जैसा माना जाता है। यहां ओपरा विनफ्रे जैसे अमीर निवासी हैं। यह गांव उन खरीददारों को आकर्षित करता है जो अपनी वार्डरोब को अपडेट करना चाहते हैं। धन्यवाद दें लॉस एंजिल्स के फैशन डिजाइनर जेन्नी कायने की मोंटेसिटो दुकान-वेंडी फोस्टर का जो लंबे समय से पसंदीदा है और जिसके ऊपर पिअर लाफोंद है। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement