Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Year Ender 2019: न्यू ईयर की सेलिब्रेशन पार्टी के लिए ये 6 जगह हैं एकदम परफेक्ट

नए साल का स्वागत सभी लोग अलग-अलग अंदाज़ में करते हैं। कोई दोस्तों के साथ क्लब में जमकर डांस करते हैं तो कई लोग परिवार के साथ नई जगह पर घूमने निकल जाते हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 12, 2019 18:18 IST
new year party destinations 2019 in india- India TV Hindi
new year party destinations 2019 in india

साल 2019 बहुत जल्द अलविदा कहने वाला है। कुछ लोग फैमिली के साथ घर पर रहकर नए साल का स्वागत करते हैं तो वहीं कई लोग क्लब में जाकर पार्टी करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अपना बैग पैक करते हैं और घूमने निकल पड़ते हैं। अगर आप अभी तक ये डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि इस न्यू ईयर को कैसे सेलिब्रेट करें तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप धूमधाम से नए साल की सेलिब्रेशन पार्टी कर सकते हैं।

गोवा 

न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां देश-विदेश के लोग आते हैं। इस वजह से क्रिसमस से लेकर साल के आखिरी दिन तक यहां खूब भीड़ देखने को मिलती है। यहां का सनबर्न फेस्टिवल काफी फेमस है, जिसमें पॉपुलर डीजे की धुन पर हजारों लोग अपने कदम थिरकाते हैं। इसके अलावा कालवा, डोना पॉला, मिरमार समेत कई समुद्र तट अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं। यहां आसपास पणजी, दूधसागर वॉटरफॉल, ओल्ड गोवा, मालेगांव और चपोरा जैसी घूमने की जगहें भी हैं।     

new year party destinations 2019

new year party destinations 2019

Year Ender 2019: 'बार्ड ऑफ ब्लड' से 'दिल्ली क्राइम' तक, इन वेब सीरीज ने बटोरी सुर्खियां

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। यहां की पहाड़ों की वादियां और प्रकृति की खूबसूरती से नज़रे हटाना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में यहां बर्फ की चादर बिछी रहती है, जो इस जगह को और भी सुंदर बना देती है। अगर आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो 2 से 3 दिन के लिए डलहौजी का ट्रिप बना सकते हैं। 

new year party destinations 2019

new year party destinations 2019

पुडुचेरी

अगर आप पहले भी गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर चुके हैं और किसी नई जगह पर जाना चाहते हैं तो पुडुचेरी बेस्ट लोकेशन है। पुडुचेरी धीरे-धीरे गोवा को कॉम्पिटिशन देने के लिए तैयार हो रहा है। फ्रांसीसी और भारतीय संस्कृति का मिश्रण यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां कई पुरानी वास्तु कला भी देखने को मिलती है।

new year party destinations 2019

new year party destinations 2019

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर को 'सिटी ऑफ लेक' भी कहा जाता है। ये जगह अपने इतिहास, संस्कृति और आकर्षक स्थलों के लिए भी मशहूर है। यहां की गहरी झीलें, राजा-महाराजाओं के आलीशान महल और रंग-बिरंगे व वाइब्रेंट हैंडिक्राफ्ट्स आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेंगे। ये जगह न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट लोकेशन है।

Year Ender 2019: वीरू देवगन से विजू खोटे तक, 2019 में इन बॉलीवुड हस्तियों का हुआ निधन

new year party destinations 2019

new year party destinations 2019

गोकर्णा, कर्नाटक

 
अगर आपको ज्यादा शोर-शराबा पसंद नहीं है और शांति से परिवार या दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाना चाहते हैं तो गोकर्णा आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ये बेहद खूबसूरत जगह है, जहां आप आराम से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां का महाबलेश्वर मंदिर बेहद मशहूर है। इसके अलावा और भी कई ऐतिहासिक जगहें हैं।

new year party destinations 2019

new year party destinations 2019

अंडमान-निकोबार आईलैंड

नए साल के सेलिब्रेशन के लिए अंडमान और निकोबार आइलैंड बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां शांत और सुंदर आइलैंड पर नए साल का जमकर सेलिब्रेशन होता है। आप पूरी रात समुद्र के बीच नौकाओं पर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

new year party destinations 2019

new year party destinations 2019

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement