Friday, March 29, 2024
Advertisement

Travel Tips: अक्टूबर के महीने में मैसूर घूमना आपके लिए हो सकता है सुखद, जानिए क्यों

हर जगह का अपनी ही मजा है उसी तरह इस महीने में मैसूर घूमने का अपना अलग मजा है।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 09, 2018 14:15 IST
Travel News- India TV Hindi
Travel News

नई दिल्ली: हर जगह का अपनी ही मजा है उसी तरह इस महीने में मैसूर घूमने का अपना अलग मजा है। आज हम आपको इस महीने में मौसम घूमने के फायदों के बारे में बताएंगे।मैसूर भारत के कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह प्रदेश की राजधानी बंगलौर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दक्षिण में तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है।

महल, बाग, झील, सिल्क और चंदन के इस खूबसूरत शहर का एक बार तो जरूर भ्रमण करना चाहिए। यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए जितनी उपयुक्त है उतनी ही रोमांटिक भी है। मैसूर का मिजाज हर महीने खुशनुमा रहता है और पर्यटन के लिए आप कभी भी यहां आ सकते हैं। यहां आने का प्लान बनाने से पहले आपको साल के अलग-अलग समय में यहां के मौसम के बारे में जान लेना चाहिए। इससे आप यहां आने के लिए अपने लिए बेस्ट टाइम चुन सकते हैं। 

जानें मैसूर में कब कैसा मौसम रहता है

अक्टूबर से फरवरी- मैसूर जाने का परफेक्ट समय है अक्टूबर से फरवरी के बीच में। इस समय मौसम घूमने के अनुकूल होता है। तापमान कम होता है। मैसूर में दिसंबर में सबसे ज्यादा ठंड होती है। यह मौसम कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय है। खासकर, इस मौसम में कपल्स यहां हनीमून मनाने आते हैं। अगर आप अक्टूबर के आसपास जाते हैं तो आपको यहां नवरात्रि की चमक-दमक देखने को मिलेगी। 

मार्च से मई- इन महीनों में मौसूर मौसम थोड़ा गर्म रहता है। इस दौरान यहां का तापमान 22 डिग्री से 39 डिग्री तक रहता है। दिन में यहां धूप होती है लेकिन शाम को मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में आप हर तरह की ऐक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं। बता दें कि मई का महीना मैसूर में सबसे ज्यादा गर्म होता है। 

जून से सितंबर- मैसूर में मॉनसून काफी सुहावना होता है। इस दौरान आप यहां की हरियाली और ताजगी को खूब एंजॉय कर सकते हैं। मैसूर में इस समय तेज बारिश होती है और बारिश के साद अक्सर रात में ठंडक बढ़ जाती है। अगर इस मौसम में आप मैसूर घूमने जा रहे हैं तो बेहतर है कि एक या दो गर्म कपड़े साथ रखें। 

कैसे पहुंचे 
फ्लाइट 
मैसूर का निकटम हवाई अड्डा बेंगलुरु इंटरनैशनल एयरपोर्ट है। यह यहां से 170 किलोमीटर दूर है। यहां से करीब 3 घंटे का सफर करके आप मैसूर पहुंच सकते हैं। 

बस 
बेंगलुरु से मैसूर के लिए कई रोडवेज और प्राइवेट बसें चलती हैं। (Travel News: घूमने के लिए भारतीयों की पहली पसंद है मास्को, जानिए क्यों)

रेल 
मैसूर के रेलवे स्टेशन की आसपास के इलाकों से अच्छी कनेक्टिविटी है। यहां आने के लिए आप ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं।(वीकेंड में दिल्ली के आसपास इन खूबसूरत रिजॉर्ट में बिताएं खुशनुमा और सुकुन के पल)

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Travel News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement