Thursday, March 28, 2024
Advertisement

पति के धोखा देने के बाद भी इस वजह से माफ कर देती हैं पत्नियां

रिलेशनशिप में एक छोटी सी गलती आपके पुराने रिश्ते को भी खराब कर सकती है। पति-पत्नी का रिश्ता हो या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का यह रिश्ता काफी नाजुक होता है। ऐसे रिश्ते में सबसे जरूरी चीज है विश्वास और प्यार की। 

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: May 07, 2018 11:29 IST
couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: रिलेशनशिप में एक छोटी सी गलती आपके पुराने रिश्ते को भी खराब कर सकती है। पति-पत्नी का रिश्ता हो या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का यह रिश्ता काफी नाजुक होता है। ऐसे रिश्ते में सबसे जरूरी चीज है विश्वास और प्यार की। 

कई बार आपने अपने आस पास देखा होगा कि महिलाएं अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पता चलने के बाद उन्हें माफ कर देती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है वह ऐसा क्यों करती हैं? धोखा मिलने के बाद भी वह क्यों बेवफा पति को चुपचाप माफ कर देती हैं? आज हम आपको बताएंगे आखिर ऐसी क्या वजह है जो महिलाओं को उनके धोखेबाज पति को माफ करने के लिए मजबूर कर देती है।

हमारे समाज में लड़कियों का घर वापस आकर बैठना सही नहीं माना जाता है। कई महिलाएं अपने परिवार के बारे में सोचकर ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो जाती हैं और अपने चीटर पति को माफ कर देती हैं।  

कई बार पति अपनी पत्नी से भी प्यार करता है और बाहर भी अफेयर चलाता है। ऐसे में वह पत्नी से माफी मांगता है और चाहता है कि यह रिश्ता नहीं टूटे तो यह देखकर कई महिलाएं सब कुछ भूलकर आगे बढ़ने के बारे में विचार करती हैं।

कई बार महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर भी चीटर पति को माफ करने के लिए मजबूर हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने अपने पति को इसकी सजा दी तो इसका असर हर तरह से उनके बच्चों पर भी पड़ेगा। 

हर महिला को कहीं न कहीं समाज का डर होता है, जिसका सोचकर वह अपने पति को माफ कर देती है। उन्हें लगता है कि अगर पति के अफेयर की खबर चार दीवारी से बाहर निकली तो लोग तरह-तरह की बातें बनाएंगे। इससे उनकी बेइज्जती होगी। इससे बचने के लिए वह अपने बेवफा पति को माफ कर देती हैं। कई बार पत्नी अपने पति से बहुत प्यार करती है और खुद अपने पार्टनर के बिना रहने का नहीं सोच पाती। ऐसे में वह अपने पति को माफ कर देने के बारे में सोचती हैं। 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Relationship News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement