Thursday, March 28, 2024
Advertisement

सर्वे में हुआ दिलचस्प खुलासा, आखिर क्यों शादी होने के बाद लड़कियों के शरीर में आते हैं ये बदलाव

महिलाएं अक्सर परफेक्ट फिगर पाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। इतना ही नहीं इसके लिए वह डायटिंग या फिर जिम का सहरा लेती है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद शादी या फिर रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कियों के फिगर में काफी बदलाव आते है। हम इस सोच में पड़ जाते है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इसको लेकर एक सर्वे हुआ। जिसमें यह बात निकलकर सामने आई।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: May 09, 2018 13:15 IST
women- India TV Hindi
women  

हेल्थ डेस्क: महिलाएं अक्सर परफेक्ट फिगर पाने के लिए कड़ी मेहनत करती है। इतना ही नहीं इसके लिए वह डायटिंग या फिर जिम का सहरा लेती है। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद शादी या फिर रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कियों के फिगर में काफी बदलाव आते है। हम इस सोच में पड़ जाते है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। इसको लेकर एक सर्वे हुआ। जिसमें यह बात निकलकर सामने आई।

हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में 18 से लेकर 26 साल तक की 148 लड़कियों को शामिल किया गया। जिसमें पाया गया कि शादी के बाद अक्सर महिलाओं के हिप्स का साइज बढ़ जाता है।

शरीर के इस अंग को गया मापा

सबसे पहले इस सर्वे में शामिल महिलाओ के हिप्स और कमर के हिस्से को मापा गया। जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओ ने एक दिन में कई बार अपने पति के साथ संबंध बनाए, उनके हिप्स का साइज आम महिलाओ की तुलना में काफी ज्यादा था।

इस रिसर्च के मुख्य शोधकर्ता प्रोफेसर कोलिन ने बताया कि जिन महिलाओं के हिप्स बाकी महिलाओं की तुलना में बड़े होते है उन्हें एक फायदा ये होता है कि उन्हें बच्चे पैदा में आसानी होती है। उनका कहना था कि बड़े हिप्स वाली महिलाओं को प्रेग्नेंसी के समय कम परेशानियां का सामना करना पड़ता हैं।

ऐसी महिलाएं बच सकती हैं इन बीमारियों से
इसके अलावा शोध में यह भी बताया गया कि जिन औरतों के हिप्स मोटे होते हैं उनके अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता ज्यादा होती है। वह बाकी औरतों की तुलना में ज्यादा इंटेलिजेंट होती हैं। मोटे हिप्स वाली औरतों में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक नहीं होती। ऐसी महिलाएं मैं दिल की बीमारी कम होती है और उनको डायबिटीज का खतरा भी नहीं होता है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Relationship News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement