Thursday, April 25, 2024
Advertisement

यह तीन सवाल भूल से भी अपने पार्टनर से न पूछे नहीं तो आपके लिए हो सकती है प्रॉब्लम

अक्सर कहा जाता है कि लड़कियां नेचर से शर्मीली होती हैं पर क्या आप जानते हैं लड़के भी शर्माते हैं। जी हां कई ऐसे काम हैं जिन्हें लड़के करना तो चाहते हैं पर उन्हें करते समय अक्सर शर्माते हैं।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: March 26, 2018 18:34 IST
couple- India TV Hindi
couple

नई दिल्ली: अक्सर कहा जाता है कि लड़कियां नेचर से शर्मीली होती हैं पर क्या आप जानते हैं लड़के भी शर्माते हैं। जी हां कई ऐसे काम हैं जिन्हें लड़के करना तो चाहते हैं पर उन्हें करते समय अक्सर शर्माते हैं। इतना ही नहीं जब कभी उन चीजों के बारे में उनसे पूछा जाता है तो वो शर्म से लाल हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से वो खास तीन काम हैं जिनके बारे में लड़कों से बात करने पर वो शर्मिंदगी महसूस करते हैं।

खाना बनाना

खाना बनाने को लेकर हमारे समाज में एक धारणा है कि यह काम सिर्फ महिलाओं का है जबकि ऐसा नहीं है। कई पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें खाना बनाना बेहद पसंद होता है और वह किचन में अपने पार्टनर की मदद भी करते हैं। लेकिन कई बार दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने वो ऐसा करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि उनका ऐसा करना समाज में उनकी इमेज खराब कर सकता है। 

इमोशनल 
अक्सर लड़कों के साथ इस कहावत को जोड़ा जाता है कि 'मर्द को दर्द नहीं होता' लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता। लड़के भी उतने ही इमोशनल होते हैं जितनी की लड़कियां। हालांकि ये बात पुरुष कभी स्वीकार नहीं करते हैं।

ईर्ष्या
अगर आपका पार्टनर कभी अपने पति या बॉयफ्रेंड के सामने अपने किसी मेल फ्रेंड की तारीफ बार-बार करती है तो उन्हें बुरा लगता है। उन्हें लगता है कि उसका पार्टनर उसकी तुलना अपने दोस्त से कर रहा है। अपनी इस तुलना से हर पुरुष को जलन होती है। हालांकि इसे मानने से वो हमेशा ही इंकार करते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Relationship News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement