Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Vastu Tips: धन-संपदा और उन्नति के लिए इस तरह लगाएं घर में रजनीगंधा का पौधा, आएंगी खुशियां

Vastu Tips: रजनीगंधा का न सिर्फ अपनी सुंगध के लिए जाना जाता है बल्कि वास्तु के लिहाज से भी इसका खास महत्व है। 

Himanshu Tiwari Written by: Himanshu Tiwari
Published on: May 16, 2022 10:03 IST
Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/TUBEROSE_FLOWER Vastu Tips

Vastu Tips: हमारे घर में रखी चीजों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर घर में मौजूद वस्तुओं का सही से रख-रखाव करें तो हमें जीवन में खुशियां हासिल होंगी। अक्सर लोगों को अपने घर के बगीचे में फूलों को सजाते हुए देखा गया है। लोग तरह-तरह के फूलों को अपने बगीचे में लगाते हैं। कई लोगों को रजनीगंधा पसंद होता है। अपनी भीनी खुशबू की वजह रजनीगंधा वातारवण में एक पॉजिटिव एनर्जी फैलाता है। मगर क्या आपको पता है कि रजनीगंधा का पौधा सुगंध फैलाने के साथ-साथ धन-संपदा और समृद्धि भी लाता है। 

आइए जानते हैं रजनीगंधा का पौधा वास्तु शास्त्र के लिहाज से क्यों हैं जरूरी?

अगर आप रजनीगंधा फूल के शौकीन हैं और घर में इसका पौधा लगाना चाहते हैं तो अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में इसे लगाने के कई लाभ हैं। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। रजनीगंधा का पौधा इन दिशाओं में लगाने से सुख और समृद्धि आती है और आपका जीवन भी रजनीगंधा के फूलों को खूबसूरत बना रहता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए रजनीगंधा के फूलों को हमेशा अपने कमरे उत्तर या फिर पूर्व दिशा में जरूर रखें।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

यहां पढ़ें

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: इस दिशा में रखें फ्रिज, हो जाएंगे मालामाल, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement