Friday, March 29, 2024
Advertisement

आज का पंचांग 18 अप्रैल 2018: बुधवार का दिन महासिद्ध योग, कोई काम करने से पहले इन शुभ मुहूर्तों का रखें ध्यान

18 अप्रैल, बुधवार का दिन बहुत ही खास है। अक्षय तृतीया होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्ध योग और परशुराम जयंती है। जिसके कारण आपकी किस्मत आसानी से खुल सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कौन-कौन से शुभ मुहूर्त में क्या काम करना होगा शुभ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: April 17, 2018 22:47 IST
todays panchang  18 april 2018- India TV Hindi
todays panchang  18 april 2018

धर्म डेस्क: 18 अप्रैल, बुधवार का दिन बहुत ही खास है। अक्षय तृतीया होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्ध योग और परशुराम जयंती है। जिसके कारण आपकी किस्मत आसानी से खुल सकती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कौन-कौन से शुभ मुहूर्त में क्या काम करना होगा शुभ।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:37 से आज पूरे दिन और अगली सुबह 05:36 तक रहेगा।

अक्षय तृतीया: 18 अप्रैल को सुबह से  देर रात 01:30 तक रहेगी।

राहुकाल
दिल्ली: दोपहर 12:21 से 01:58 तक
मुंबई: दोपहर 12:38 से 02:13 तक
चंड़ीगढ़: दोपहर 12:22 से 02:00 तक
लखनऊ: दोपहर 12:06 से 01:42 तक
भोपाल: दोपहर 12:20 से 01:55 तक
कोलकाता: दोपहर पहले 11:36 से दोपहर 01:12 तक
अहमदाबाद: दोपहर 12:39 से 02:14 तक

शुभ मुहूर्त

  • अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते है तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त है सुबह 07:35 से 09:19 तक और दोपहर पहले 11:31 से शाम 06:28 तक रहेगा।
  • अगर आप घर बनाना चाहते हैं तो उसके लिये आज कोई अच्छा मुहूर्त नहीं है। अब ये मुहूर्त आने वाली 23 तारीख को सुबह 05:48 से दोपहर 02:16 तक रहेगा।
  • आज नया बिजनेस शुरू करने के लिये अच्छा मुहूर्त है सुबह 07:35 से 09:16 तक और दोपहर पहले 11:31 से दोपहर 01:51 तक रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement