Friday, April 19, 2024
Advertisement

Vrischika Sankranti 2018: जानें कब है वृश्चिक संक्रांति, इस शुभ मुहूर्त में करें सूर्य की उपासना

Vrischika Sankranti 2018: वृश्चिक संकृांति के दिन सूर्यदेव तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण इसे वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस बार ये संक्रांति 16 नवंबर को मनाई जाएंगी।   जानें शुभ मुहूर्त।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: November 15, 2018 19:41 IST
Lord Sun- India TV Hindi
Lord Sun

Vrischika Sankranti 2018: वृश्चिक संकृांति के दिन सूर्यदेव तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण इसे वृश्चिक संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस बार ये संक्रांति 16 नवंबर को मनाई जाएंगी।  

 

सूर्य की इस वृश्चिक संक्रांति का पुण्यकाल आज दोपहर 12:08 से शाम को सूर्यास्त तक रहेगा और आज सूर्यास्त शाम 5.27 बजे होगा। सूर्य की वृश्चिक संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान नर्मदा नदी में स्नान का महत्व है। साथ ही दीपदान और वस्त्रदान का भी बड़ा ही महत्व है। आज के दिन शाम 6 बजकर 32 मिनट पर सूर्यदेव तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 16 दिसम्बर को रविवार के दिन सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। बता दूं कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। अतः आज सूर्य की वृश्चिक संक्रांति है और किसी भी संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है।

क्या होती है संक्रांति

सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। अतः आज सूर्य की वृश्चिक संक्रांति है और किसी भी संक्रांति में पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है।

वृश्चिक संक्रांति का शुभ मुहूर्त
इसके 2 शुभ मुहूर्त है। पहला पुण्य मुहूर्त और दूसरा महापुण्य काल मुहूर्त

पुण्य मुहूर्त
पुण्यकाल आज दोपहर 12:08 से शाम को सूर्यास्त तक रहेगा और आज सूर्यास्त शाम 5.27 बजे होगा।

महापुण्य काल मुहूर्त: दोपहर 03:49 से 05:38 तक।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement