Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Vastu tips: Birth Date के हिसाब से करें ये काम तो हर परेशानी होगी आसान

आचार्य इंदु प्रकाश से जानें किस अंक वाले जातक को किस दिशा में क्या रखना चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: August 22, 2019 10:34 IST
Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips

आज वास्तु टिप्स में हम आपको मूलांक के आधार पर शुभ दिशा और वहां रखी जाने वाली विशेष वस्तु की जानकारी आपको दे रहे है। आज इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बताते हैं कि 4 मूलांक वाले लोगों के लिए शुभ दिशा क्या है। 

4 मूलांक वाले जातकों का ग्रह राहु है और दक्षिण-पश्चिम दिशा इनके लिये शुभ मानी जाती है इसलिए 4 मूलांक वालों को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कांच की कोई वस्तु या शीशा लगाना चाहिए। वहीं 5 मूलांक वाले जातकों का ग्रह बुध है और उत्तर दिशा इनके लिये शुभ है इसलिए 5 मूलांक वाले जातकों को घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी जी या कुबेर की मूर्ति रखनी चाहिए।

6 मूलांक वालों की बात करें तो इन जातकों का ग्रह शुक्र माना गया है और दक्षिण-पूर्व इनके लिये शुभ दिशा है इसलिए 6 मूलांक वाले जातकों को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से फायदा होता है। 

मूलांक 7, 8 और 9 वाले लोगों के लिए शुभ दिशा कौन सी है और वहां उन्हे कौन सी चीज़ रखनी चाहिए। इस बारे में जानने के लिए 23 अगस्त की खबर को जरूर पढ़ें।

ऐसे निकाले अपना मूलांक

अगर आप अपना मूलांक जानते हैं तो ठीक लेकिन अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते है कि मूलांक कैसे निकालें। इसके लिए आपको अपने जन्म की तारीख ज्ञात होनी चाहिए। मान लीजिए, आपके जन्म की तारीख 11 है तो आपका मूलांक होगा 1+1, यानि दो। अगर आपके जन्म की तारीख 29 है तो आपका मूलांक 2+9, यानि 11 होगा लेकिन दो अंक आने पर फिर से अंकों को आपस में जोड़ दिया जाता है। इस लिहाज़ से आपका मूलांक होगा 2। आप भी अपना मूलांक ज्ञात कीजिए। आपको बता दें कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement