Thursday, April 18, 2024
Advertisement

Vastu Tips: उत्तर दिशा के स्वामी हैं कुबेर, इसलिए भूलकर भी इस दिशा में ना बनवाएं बाथरूम

अगर किसी वजह से उत्तर दिशा में शौचालय बनाना पड़े तो शोक पिट को उत्तर-पश्चिम की ओर खिसका देना चाहिए।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 29, 2019 10:46 IST
vatu Tips For Bathroom- India TV Hindi
घर में उत्तर दिशा में ना बनवाएं बाथरूम

वास्तु शास्त्र में कल हमने उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय निर्माण के लिये क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसके बारे में बताया था और आज हम बात करेंगे उत्तर दिशा में शौचालय के निर्माण के बारे में। उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं। घर की उत्तर दिशा में शौचालय का निर्माण निश्चित रूप से हानिकारक है। इससे मनुष्य का केन्द्रीय घनत्व बिखरता है। 

स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता कम होती है। जीवन स्वच्छ और उन्मुक्त नहीं रह जाता। प्राप्त धन का सदुपयोग होने में दिक्कत होती है और घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार होता रहता है। मझला बेटा डरा रहता है। कान में इंफेक्शनस होते हैं। भय से उत्पन्न होने वाली बीमारियां मनुष्य को घेरती हैं। 

29 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को बन रहा है राज योग, जानें मेष, कर्क सहित इन राशियों का हाल

अगर किसी वजह से उत्तर दिशा में शौचालय बनाना पड़े तो शोक पिट को उत्तर-पश्चिम की ओर खिसका देना चाहिए। शौचालय की दिवार पर काला रंग लगाना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि रात 11 से 1 के बीच शौचालय का प्रयोग न किया जाये। हर मौसम में उत्तर दिशा में सफेद धातु के गमले में सफेद असली या नकली फूल रखने चाहिए। 

Latest Lifestyle News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement