Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

Vastu Tips: घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाए आइना, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानें आइने के बारे में। घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: December 06, 2019 6:34 IST
Vastu tips mirror- India TV Hindi
Vastu tips mirror

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानें आइने के बारे में। घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं । वैसे तो आइना घर में सजने-संवरने के लिए होता है, लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है। सही दिशा में आइना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है। अतः घर में आइना लगाने के लिये उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना ठीक होता है। 

इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां कम होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आप चाहें, तो उत्तर या पूर्व दिशा में भी आइना लगा सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दूं कि घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं।

Vastu Tips: समृद्धि और अपार सफलता के लिए घर पर लगाए फीनिक्स पक्षी की तस्वीर

जबकि घर में धार वाले, यानी किनारे वाले या त्रिकोण आकार के शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है। अगर आप गोल आकृति का आइना लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके बजाय आपको अष्टकोनीय, यानी आठ कोनों वाला आइना लगाना चाहिए।

आज बुध कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, 25 दिसंबर तक ये 5 राशियों के जातक रहें संभलकर 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement