Friday, April 26, 2024
Advertisement

Vastu Tips: खुल जाएगी किस्मत, अगर उत्तर दिशा में बनाएंगे घर की खिड़की

आचार्य इंदु प्रकाश आज बताएंगे पूर्व या उत्तर दिशा में क्यों बनवानी चाहिए खिड़की?

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: October 12, 2019 9:51 IST
vastu tips- India TV Hindi
vastu tips

आचार्य इंदु प्रकाश बताएंगे कि घर में किसी दिशा में खिड़की लगाना उचित है। वास्तु शास्त्र में कल बताया गया था कि पूर्व दिशा में खिड़की क्यों बनवानी चाहिए और आज हम बात करेंगे उत्तर दिशा में खिड़की बनवाने की आखिर उत्तर दिशा में खिड़की क्यों बनवानी चाहिए या इस दिशा में खिड़की बनवाने से क्या होता है? उत्तर दिशा को भी सकारात्मक ऊर्जा वाली दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा कहा जाता है।

इस दिशा की तरफ खिड़की का निर्माण करवाने से आपके घर, ऑफिस, बिल्डिंग पर कुबेर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है और आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। इसलिए उत्तर दिशा में खिड़कियां बनवाना अच्छा रहता है और इन खिड़कियों को प्रतिदिन थोड़ी देर के लिए अवश्य खोल देना चाहिए। कल हम बात करेंगे दक्षिण दिशा में खिड़की बनवाने की। आखिर इस दिशा में खिड़की बनवाने से घर-परिवार व ऑफिस के लोगों पर कैसा असर पड़ता है।

 

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement