Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

आज बन रहा है उत्तराभाद्रा नक्षत्र के साथ शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

आज के दिन शोभन योग और उत्तराभाद्र नक्षत्र के संयोग मे आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आज क्या उपाय करना होगा शुभ।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: June 26, 2019 6:31 IST
Uttarabhadra nakshatra shobhan yog do these astrological measure according to zodiac sign horoscope- India TV Hindi
Uttarabhadra nakshatra shobhan yog do these astrological measure according to zodiac sign horoscope

धर्म डेस्क: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि आज 5 बजकर 37 मिनट तक चलेगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। इसके साथ ही  आज शोभन योग भी है, जो 23 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। आज के दिन शोभन योग और उत्तराभाद्र नक्षत्र के संयोग मे आप कौन सा खास उपाय करके लाभ उठा सकते है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से आज क्या उपाय करना होगा शुभ।

मेष राशि

अगर आप समाज में अपना एक विशेष स्थान बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन सोते समय अपने सिरहाने के पास एक तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और अगली सुबह उस जल को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें | आज के दिन ऐसा करने से समाज में अपना एक विशेष स्थान पाने में आप सफल रहेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिए खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 26 जून राशिफल: बुधवार को यात्रा करने का बन रहा है सबसे अच्छा योग, जानें क्या कहते है आपके सितारे

वृष राशि
अगर आपको किसी भी काम को करने में कॉन्फिडेंस की कमी महसूस होती है, तो आज के दिन लाल चंदन को घिसकर अपने स्नान के पानी में डालकर नहाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिए लाभदायक है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मिथुन राशि
अगर आप जीवन में वैभव और संपत्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन गाय को उबले हुए गेंहू खिलाएं। आज के दिन ऐसा करने से जीवन में आपको वैभव और संपत्ति की प्राप्ति होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिए विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मंदिर में इस तरह न रखें भगवान की मूर्ति, साथ ही जानें और भी वास्तु उपाय

कर्क राशि
अगर आप कुछ दिनों से आंख संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज के दिन आपको एक लोटे में जल और पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए और उन्हें हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको आंख संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।  वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

सिंह राशि
अगर पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद बने रहते हैं और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ विवाद की स्थिति बन जाती है तो आज के दिन पक्षियों को बाजरा खिलाएं। साथ ही पक्षियों के लिए एक मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें। आज के दिन ऐसा करने से पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे और संबंध बेहतर बनेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिए विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आपके किसी सरकारी काम में बार-बार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, तो आज के दिन आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए | मंत्र है - ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:। आज के दिन ये उपाय करने से सरकारी कामों में बार-बार आ रही बाधाओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आपके काम आसानी से बनेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका
लाभ उठा सकते हैं।

तुला राशि
अगर आप किसी भी कार्य को सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन लाल पुष्प वाले पौधे में जल चढ़ाएं। साथ ही अपने पास एक तांबे का सिक्का रखें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी कार्य सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिए खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और नई कामयाबियां हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन सूर्यदेव को प्रणाम करें और उनके इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है - ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
आज के दिन ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र में आप बहुत आगे बढ़ेंगे और आपको बहुत-सी कामयाबियां हासिल होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

धनु राशि
अगर आप अपने रिश्तों को मिठास से भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन कटहल के पेड़ या उसके फल का दर्शन करें। साथ ही मन्दिर में कटहल का फल दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका रिश्ता मिठास से भरपूर रहेगा।  वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप अपने घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु को प्रणाम करें। साथ ही ब्राह्मण को वस्त्र दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर के सुख-सौभाग्य में अवश्य वृद्धि होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

कुंभ राशि
अगर आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होना चाहते हैं, तो आज के दिन तांबे के लौटे या गिलास में पानी भरकर मन्दिर में दान करें। साथ ही सूर्यदेव के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है - ऊँ घृणिः सूर्याय नम:। आज के दिन ऐसा करने से आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में जरूर सफल होंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिए विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप ऑफिस में सीनियर्स के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें पीले रंग के पुष्प अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से ऑफिस में सीनियर्स के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन
राशि वालों के लिये बेहद खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement