Friday, April 26, 2024
Advertisement

राशिफल: नवंबर माह का आखिरी बुधवार, इन राशियों का बदल देगा जीवन

मंगल के तुला राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर इसका क्या असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Updated on: November 28, 2017 19:41 IST
horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज शाम 05:12 तक सारे काम सिद्ध करने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार करके अगली सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा और 17 जनवरी, 2018 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेगा। मंगल एक पुरुष ग्रह है।

शुभ मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है। मंगल वैसे तो सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है, लेकिन बुरे के साथ यह बुरा है। मंगल के तुला राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर इसका क्या असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि का राशिफल

आज आपकी सभी पारिवारिक परेशानियां  खत्म हो जाएंगी। पैसे के मामले में आसानी से किसी पर भरोसा न करें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में साथियों की मदद मिलेगी। दूसरों से आगे निकलने में बहुत हद तक सफल होंगे। खुद की तारीफ न करें तो ही अच्छा है। लोगों से अपनी बात मनवाने में आप सफल रहेंगे। छोटी-छोटी चीजें आपको खुशियां देंगी। हनुमान जी को लाल चोला चढाएं।

वृष राशि का राशिफल
आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। अपने प्रयासों से आपको क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।  जिससे आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अपने सहयोगियों की सहायता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करें। हर काम बनेगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement