Friday, April 26, 2024
Advertisement

Shattila Ekadashi 2019: षटतिला एकादशी के दिन तिल से करें ये खास उपाय, बनेंगे हर बिगड़े हुए काम

Shattila Ekadashi 2019:  षट्तिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और उसे जीवन में वैभव प्राप्त होता है। साथ ही सुख-सौभाग्य, धन-धान्य में वृद्धि होती है । अतः आज षट्तिला एकादशी के दिन इन सब चीजों का लाभ पाने के लिए आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

India TV Lifestyle Desk Written by: India TV Lifestyle Desk
Published on: January 30, 2019 23:31 IST
Shattila-Ekadashi-2019 - India TV Hindi
Shattila-Ekadashi-2019

Shattila Ekadashi 2019: आज माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज षट्तिला एकादशी व्रत है। आज के दिन तिल का बड़ा ही महत्व है। आज के दिन तिल का छ: तरीकों से प्रयोग किया जाता है। आपको बता दूं कि आज के दिन तिल मिश्रित जल से स्नान करने, तिल का उबटन लगाने, तिल से हवन करने, तिल मिश्रित जल का सेवन करने, तिल का भोजन करने और तिल का दान करने का विधान है।

आज के दिन तिल का मुख्य रूप से इन छः तरीकों से उपयोग करने पर ही माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी को षट्तिला एकादशी कहते हैं। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा में भी विशेष रूप से तिल का इस्तेमाल किया जाता है।  (Shattila Ekadashi 2019: जानें षटतिला एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा)

आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और उसे जीवन में वैभव प्राप्त होता है। साथ ही सुख-सौभाग्य, धन-धान्य में वृद्धि होती है और आरोग्यता की प्राप्ति होती है। अतः आज षट्तिला एकादशी के दिन इन सब चीजों का लाभ पाने के लिए आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।  (31 जनवरी राशिफल: महीने के आखिरी दिन इन राशियों को देगा अचानक धनलाभ, वहीं ये राशियां रहें सचेत)

  • अगर आप अपने धन-धान्य में विशेष रूप से वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में तिल का दान करें। साथ ही विष्णु भगवान की घी के दीपक से आरती करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन-धान्य में विशेष रूप से वृद्धि होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप जीवन में वैभव की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक मिट्टी के बर्तन में तिल भरकर ब्राह्मण को दान करना चाहिए। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में वैभव की प्राप्ति होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपनी हर मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन तिल और गुड़ के 11 लड्डू बनाकर मंदिर में दान करें। साथ ही विष्णु जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्रहै- ऊँ नमो भगवते नारायणाय । आज के दिन ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप हर क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं, जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे में तिल मिश्रित जल चढ़ाएं और तुलसी के तने को छूकर प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से आप हर क्षेत्र में कामयाब होंगे और जीवन की बुलंदियों को छूएंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

Shattila-Ekadashi-2019

Shattila-Ekadashi-2019

  • अगर आप अपने संतान के वैवाहिक जीवन में खुशियां देखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको भगवान विष्णु की धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें तिल और उड़द दाल का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान के वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने जीवन में किसी प्रकार की समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने घर में तिल से हवन करना चाहिए। आपको श्री विष्णु भगवान का मंत्र बोलते हुए तिल की 108 आहुतियां देनी चाहिए। भगवान का मंत्र है - ऊँ नमो भगवते नारायणाय। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में सारी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री विष्णु भगवान के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है - ॐ माधवाय नम:। साथ ही विष्णु भगवान को पिसे हुए तिल में शक्कर और थोड़ा-सा घी मिलाकर भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद थोड़ा-सा प्रसाद खुद भी ग्रहण कर लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही नौकरी में अच्छी आमदनी मिलेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान विष्णु को तिल मिले हुए पंचामृत का भोग लगाएं। साथ ही उन्हें एकाक्षी नारियल अर्पित करें। आज के दिन ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिये बहुत दिनों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आज के दिन आपको 11 तुलसी दल लेकर, उन पर हल्दी का टीका लगाकर प्रार्थना करते हुए श्री हरि को अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफलता मिलेगी।  बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह-स्थिति के अनुसार मीन राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement